Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

दिशोम गुरु शिबू सोरेन को पैतृक गांव नेमरा में दी गई भावपूर्ण श्रद्धांजलि

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

दिशोम गुरु शिबू सोरेन को पैतृक गांव नेमरा में दी गई भावपूर्ण श्रद्धांजलि

गिद्धौर:-झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री, झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) के संस्थापक और आदिवासी समाज की बुलंद आवाज़ रहे दिशोम गुरु आदरणीय शिबू सोरेन को उनके पैतृक गांव नेमरा में गुरुवार को भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर झामुमो के शीर्ष नेताओं, समाजसेवियों और बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने उपस्थित होकर दिवंगत नेता के योगदानों को याद किया और पुष्प अर्पित कर अपनी श्रद्धांजलि व्यक्त की।कार्यक्रम में समाजसेवी एवं जेएमएम नेता बैद्यनाथ कुमार दांगी, जेएमएम नेता यदुनंदन पांडेय, जेएमएम नेता बहादुर दांगी तथा प्रखंड उपाध्यक्ष बिनोद ठाकुर विशेष रूप से उपस्थित रहे। इन नेताओं ने श्रद्धासुमन अर्पित करने के बाद झारखंड के वर्तमान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से भेंट की और गहरी शोक संवेदनाएं प्रकट कीं।बैद्यनाथ कुमार दांगी ने अपने संबोधन में कहा कि दिशोम गुरु शिबू सोरेन केवल एक प्रखर जननेता नहीं थे, बल्कि वे झारखंड राज्य निर्माण आंदोलन के ध्वजवाहक और आदिवासी समाज के अधिकारों की लड़ाई के सबसे सशक्त प्रतीक रहे। उन्होंने अपना पूरा जीवन संघर्ष, त्याग और सेवा के मार्ग पर चलते हुए जनता के हक के लिए समर्पित कर दिया।जेएमएम नेता यदुनंदन पांडेय ने कहा कि शिबू सोरेन की राजनीतिक यात्रा जनआंदोलनों से शुरू हुई और उन्होंने सत्ता में रहते हुए भी हमेशा गरीब, मजदूर, किसान और वंचित वर्ग की आवाज को बुलंद किया। उनका सादगीपूर्ण जीवन और लोकहित के प्रति समर्पण आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत रहेगा।बहादुर दांगी ने कहा कि दिशोम गुरु का व्यक्तित्व विशाल और अद्वितीय था। वे किसी भी परिस्थिति में अपने सिद्धांतों से समझौता नहीं करते थे और हमेशा समाज के सबसे कमजोर वर्ग के साथ खड़े रहते थे।श्रद्धांजलि कार्यक्रम में क्षेत्र के कई जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता, ग्रामीण और समर्थक मौजूद रहे। पूरे कार्यक्रम के दौरान वातावरण भावुक और श्रद्धा से ओतप्रोत रहा। लोगों ने एक स्वर में कहा कि दिशोम गुरु की स्मृतियां और उनके द्वारा दिखाया गया मार्ग हमेशा जीवित रहेगा और झारखंड के विकास की दिशा में मार्गदर्शन करता रहेगा।

Ashish Yadav

Author: Ashish Yadav

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

Hazaribagh News: दुर्गा पूजा को लेकर पुलिस अलर्ट, SP ने पूजा पंडालों का किया औचक निरीक्षण; 25 जगह ड्रॉपगेट और 8 स्थानों पर पार्किंग

Hazaribagh News: दुर्गा पूजा को लेकर पुलिस अलर्ट, SP ने पूजा पंडालों का किया औचक निरीक्षण; 25 जगह ड्रॉपगेट और 8 स्थानों पर पार्किंग हजारीबाग।

Ranchi News: साहेबगंज सड़क घोटाले में बड़ी कार्रवाई, 3 इंजीनियर सस्पेंड; रिटायर्ड अभियंता पर भी गिरेगी गाज

Ranchi News: साहेबगंज सड़क घोटाले में बड़ी कार्रवाई, 3 इंजीनियर सस्पेंड; रिटायर्ड अभियंता पर भी गिरेगी गाज रांची। झारखंड में सड़क निर्माण में अनियमितता के

Ranchi:JPSC नियुक्ति विवाद पर हाईकोर्ट में सुनवाई पूरी, फैसला सुरक्षित; सरकार के रद्दीकरण आदेश को चुनौती

JPSC नियुक्ति विवाद पर हाईकोर्ट में सुनवाई पूरी, फैसला सुरक्षित; सरकार के रद्दीकरण आदेश को चुनौती रांची। झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की ओर से

Chatra:-पंजाब तक फैला था अफीम तस्करी का नेटवर्क? चतरा में 2.5 किलो अफीम और ₹4 लाख के साथ चार गिरफ्तार

चतरा में 2.5 किलो अफीम के साथ चार तस्कर गिरफ्तार, चार लाख नकद बरामद पंजाब भेजने की तैयारी में थे आरोपी, छापेमारी के दौरान एक

Live Cricket

error: Content is protected !!