Search
Close this search box.
Search
Close this search box.
Home » Bihar » थम गया चुनाव प्रचार का शोर, गुरुवार को कैद होगा 1314 उम्मीदवारों का भविष्य

थम गया चुनाव प्रचार का शोर, गुरुवार को कैद होगा 1314 उम्मीदवारों का भविष्य

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

थम गया चुनाव प्रचार का शोर, गुरुवार को कैद होगा 1314 उम्मीदवारों का भविष्य

पटना:बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए चुनाव प्रचार का शोर थम गया है। अब उम्मीदवार घर-घर जाकर मतदाताओं से व्यक्तिगत संपर्क कर सकेंगे। गुरुवार को राज्य के 18 जिलों की 121 विधानसभा सीटों पर मतदान होगा। अंतिम दिन सभी दलों के स्टार प्रचारकों ने जनसभाओं की झड़ी लगाई और पूरी ताकत झोंक दी।चुनाव आयोग के अनुसार, अधिकांश बूथों पर सुबह 6 बजे से शाम 7 बजे तक वोटिंग होगी।
हालाँकि सहरसा के सिमरी बख्तियारपुर और महिषी, मुंगेर के तारापुर, मुंगेर और जमालपुर तथा लखीसराय के सूर्यगढ़ा विधानसभा क्षेत्र के कुल 56 बूथों पर मतदान शाम 5 बजे तक ही होगा।कर्मचारियों को मतदान में भागीदारी सुनिश्चित कराने हेतु आयोग ने निर्देश दिया है कि संबंधित क्षेत्रों में सभी सरकारी और निजी कार्यालय सवैतनिक अवकाश प्रदान करें।

कौन-कौन से पहचान पत्र होंगे मान्य

वोटर आईडी कार्ड के अलावा आयोग ने 12 वैकल्पिक पहचान पत्रों को भी मान्यता दी है, जिनमें शामिल हैं:

  • आधार कार्ड
  • मनरेगा जॉब कार्ड
  • बैंक/डाकघर द्वारा जारी फोटोयुक्त पासबुक
  • आयुष्मान/स्वास्थ्य बीमा स्मार्ट कार्ड
  • ड्राइविंग लाइसेंस
  • पैन कार्ड
  • NPR के तहत RGI का स्मार्ट कार्ड
  • पासपोर्ट
  • फोटोयुक्त पेंशन दस्तावेज
  • केंद्र/राज्य सरकार/PSU/ पब्लिक लिमिटेड कंपनी का फोटो आईडी
  • सांसद/विधायक/MLC द्वारा जारी सरकारी पहचान पत्र
  • UDID कार्ड

1314 उम्मीदवार मैदान में

पहले चरण में कुल 1314 उम्मीदवार भाग्य आजमा रहे हैं, जिनमें:

  • 1192 पुरुष उम्मीदवार
  • 122 महिला उम्मीदवार शामिल हैं।
  • इनमें से 102 सामान्य सीटें और 19 सीटें अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हैं।

3.75 करोड़ से अधिक मतदाता

पहले चरण में 3,75,13,302 मतदाता मतदान करेंगे।
इसके लिए राज्य में कुल 45,341 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें—

  • 8,608 शहरी क्षेत्र के बूथ
  • 36,733 ग्रामीण बूथ शामिल हैं।

हर बूथ पर सुरक्षा और आवश्यक सुविधाओं की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।

2 thoughts on “थम गया चुनाव प्रचार का शोर, गुरुवार को कैद होगा 1314 उम्मीदवारों का भविष्य”

Leave a Comment

[wonderplugin_slider id=1]

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

तनाव की सूचना के बावजूद नहीं हुई कार्रवाई, गिद्धौर थाना प्रभारी पर उठे सवाल

तनाव की सूचना के बावजूद नहीं हुई कार्रवाई, गिद्धौर थाना प्रभारी पर उठे सवाल.. द्वारी रेलवे साइडिंग में खूनी संघर्ष: तलवार-लाठी से हमला, 10 घायल;

Chatra News: वर्चस्व की लड़ाई में दो गुटों के बीच हिंसक झड़प, आधा दर्जन से अधिक घायल

द्वारी रेलवे साइडिंग में वर्चस्व की जंग खूनी संघर्ष में बदली, तलवारबाजी में कई घायल; चतरा-हजारीबाग मार्ग जाम गिद्धौर:-चतरा जिले के गिद्धौर और पत्थलगड़ा प्रखंड

10 घंटे में चोरी का ट्रैक्टर बरामद, बड़कागांव पुलिस की त्वरित कार्रवाई से चोरों के मंसूबे नाकाम

10 घंटे में चोरी का ट्रैक्टर बरामद, बड़कागांव पुलिस की त्वरित कार्रवाई से चोरों के मंसूबे नाकाम थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह के नेतृत्व में

हजारीबाग में फिर सक्रिय हुआ अवैध लॉटरी सिंडिकेट, पुलिस के आदेश बेअसर!

हजारीबाग में फिर सक्रिय हुआ अवैध लॉटरी सिंडिकेट, पुलिस के आदेश बेअसर! आनंदा चौक से सिंदूर चौक तक खुलेआम बिक रहीं टिकटें, चंद घंटों में

Live Cricket