Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

डेंटल कॉलेज स्टोरकीपर हत्याकांड का खुलासा, प्रेम प्रसंग में दोस्त ने की थी हत्या

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

डेंटल कॉलेज स्टोरकीपर हत्याकांड का खुलासा, प्रेम प्रसंग में दोस्त ने की थी हत्या

सदर एसडीपीओ ने प्रेसवार्ता में दी जानकारी, आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल बरामद

हजारीबाग:-मुफस्सिल थाना क्षेत्र स्थित हजारीबाग डेंटल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में 18-19 जुलाई की रात हुए स्टोरकीपर विकास कुमार सिंह हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। सदर एसडीपीओ ने सोमवार को प्रेसवार्ता में बताया कि हत्या के पीछे त्रिकोणीय प्रेम प्रसंग और आपसी ईर्ष्या कारण बनी। मामले में कॉलेज कर्मी पवन कुमार दास को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

पुलिस के अनुसार, मृतक विकास कुमार सिंह और आरोपी पवन कुमार दास दोनों डेंटल कॉलेज में कार्यरत थे तथा आपस में घनिष्ठ मित्र थे। जांच में सामने आया कि कॉलेज की मेस में कार्यरत एक युवती से बातचीत को लेकर दोनों के बीच विवाद उत्पन्न हो गया था। इसी रंजिश में आरोपी ने घटना की योजना बनाई।

जांच में यह भी पता चला कि मृतक हृदय रोग से पीड़ित था और उसके शरीर में पेसमेकर लगा था। घटना की रात आरोपी विकास को शराब पिलाकर उसके कमरे तक लाया। जब वह नशे की हालत में सो गया, तब आरोपी ने उसके साथ मारपीट की, जिससे उसकी मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सदर एसडीपीओ के नेतृत्व में विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया। फोरेंसिक जांच, तकनीकी साक्ष्य और पूछताछ के आधार पर पुलिस आरोपी तक पहुंची। पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। उसके पास से एक मोबाइल फोन भी बरामद किया गया है, जिसे पुलिस ने साक्ष्य के रूप में जब्त किया है।

इस संबंध में मुफस्सिल थाना कांड संख्या 117/26 दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच वैज्ञानिक एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पूरी की गई है.

रिपोर्ट :आशीष यादव 

Ashish Yadav

Author: Ashish Yadav

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

Giridih :मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का निधन, झारखंड की राजनीति में शोक की लहर

मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का निधन, झारखंड की राजनीति में शोक की लहर देर रात सीने में दर्द के बाद अस्पताल में कराया गया था

Hazaribagh :भटककर हजारीबाग पहुंचे व्यक्ति को चुरचू पुलिस ने घर भेजा एसपी के निर्देश पर थाना प्रभारी ने कराया भोजन, आर्थिक मदद कर आजमगढ़ की बस में बैठाया

भटककर हजारीबाग पहुंचे व्यक्ति को चुरचू पुलिस ने घर भेजा एसपी के निर्देश पर थाना प्रभारी ने कराया भोजन, आर्थिक मदद कर आजमगढ़ की बस

Hazaribagh:अड्डेबाजी और शराबखोरी के खिलाफ कटकमसांडी पुलिस की छापेमारी

अड्डेबाजी और शराबखोरी के खिलाफ कटकमसांडी पुलिस की छापेमारी एसपी अमन कुमार के निर्देश पर असधीर, बरगड़ा, लुपुंग समेत कई स्थानों पर चलाया गया अभियान

Hazaribagh:ट्रैक्टर चोरी की सूचना देने वाले को मिलेगा 20 हजार रुपये का इनाम

ट्रैक्टर चोरी की सूचना देने वाले को मिलेगा 20 हजार रुपये का इनाम तेतराई बाजार स्थित जय महाकाल ट्रेडर्स से महिंद्रा 475 ट्रैक्टर चोरी, पहचान

Live Cricket

error: Content is protected !!