ट्रैफिक जवानों की कर्तव्यनिष्ठा का सम्मान, आयुष बने ‘बेस्ट जवान’
हजारीबाग:-यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने में उत्कृष्ट योगदान देने वाले ट्रैफिक जवानों का मनोबल बढ़ाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पुलिस उपाधीक्षक, सीसीआर ने बेहतर कार्य और अनुशासन के लिए जवानों को पुरस्कृत किया।
इस दौरान आयुष कुमार को बेस्ट जवान ऑफ द वीक तथा पीताम्बर गोप को बेस्ट टर्नआउट ऑफ द वीक के पुरस्कार से सम्मानित किया गया। अधिकारियों ने दोनों जवानों को उनकी लगन, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा के लिए बधाई दी।
अधिकारियों ने कहा कि इस तरह के सम्मान से पुलिसकर्मियों का उत्साह और मनोबल बढ़ता है तथा अन्य जवानों को भी बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरणा मिलती है।
Author: Ashish Yadav
खबर वही जो सबको रखे आगे












