Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

झुमरीटांड़ में पुलिस कार्रवाई के विरोध में सड़क जाम, महिलाओं ने उठाई आवाज़

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

झुमरीटांड़ में पुलिस कार्रवाई के विरोध में सड़क जाम, महिलाओं ने उठाई आवाज़

केरेडारी:-हजारीबाग जिले के केरेडारी प्रखंड अंतर्गत जोरदाग झुमरीटांड़ में पुलिस कार्रवाई के विरोध में शनिवार को बड़कागांव–टंडवा मुख्य पथ जाम कर ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया।ग्रामीणों का आरोप है कि बीते रात पुलिस ने घरों में घुसकर महिलाओं और बच्चों के साथ मारपीट की, अभद्र व्यवहार किया और कई मोबाइल फोन जब्त कर लिए। इस दौरान पुलिस ने 6 से 8 लोगों को गिरफ्तार भी किया, लेकिन परिजनों को अब तक उनके ठिकाने की कोई जानकारी नहीं दी गई है।धरनास्थल पर मौजूद पीड़ित महिलाओं ने कहा कि उनके साथ गाली-गलौज और मारपीट की गई, नाबालिग बच्चों तक को नहीं बख्शा गया। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस ने आधी रात को उनके घरों में दहशत फैलाने का काम किया है।इधर, पूर्व विधायक निर्मला देवी ने इस घटना की निंदा करते हुए कहा कि पुलिस की यह कार्रवाई पूरी तरह से गलत है और निर्दोष ग्रामीणों को प्रताड़ित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यदि गिरफ्तार ग्रामीणों को तत्काल रिहा नहीं किया गया तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।

Ashish Yadav

Author: Ashish Yadav

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

Chatra:-पंजाब तक फैला था अफीम तस्करी का नेटवर्क? चतरा में 2.5 किलो अफीम और ₹4 लाख के साथ चार गिरफ्तार

चतरा में 2.5 किलो अफीम के साथ चार तस्कर गिरफ्तार, चार लाख नकद बरामद पंजाब भेजने की तैयारी में थे आरोपी, छापेमारी के दौरान एक

Hazaribagh:बेटी-दामाद की हत्या के मामले में आया फैसला, 6 दोषियों को आजीवन कारावास

इचाक दोहरे हत्याकांड में 6 दोषियों को उम्रकैद, अधिकतम 3 लाख रुपये जुर्माना UPSC की तैयारी के दौरान हुई थी राहुल और पूजा की मुलाकात,

चतरा में पिकअप से 950 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद, चालक और सहचालक फरार

‏चतरा में पिकअप से 950 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद, चालक और सहचालक फरार मुरही के बोरों के नीचे छिपाकर रखी गई थी शराब, पुलिस

Hazaribagh:24 घंटे में चोरी की ग्लैमर बाइक बरामद, एक गिरफ्तार बड़कागांव थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह की त्वरित कार्रवाई से मिली सफलता, आरोपी भेजा गया न्यायिक हिरासत में

24 घंटे में चोरी की ग्लैमर बाइक बरामद, एक गिरफ्तार बड़कागांव थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह की त्वरित कार्रवाई से मिली सफलता, आरोपी भेजा गया

Live Cricket

error: Content is protected !!