Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

झारखण्ड सशस्त्र पुलिस 7वीं वाहिनी में 5 पुलिस पदाधिकारियों की सेवानिवृत्ति, सम्मानपूर्वक विदाई समारोह आयोजित

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

झारखण्ड सशस्त्र पुलिस 7वीं वाहिनी में 5 पुलिस पदाधिकारियों की सेवानिवृत्ति, सम्मानपूर्वक विदाई समारोह आयोजित।

हजारीबाग:झारखण्ड सशस्त्र पुलिस की 07वीं वाहिनी, पदमा,हजारीबाग में आज दिनांक 31 जनवरी 2026 को 05 (पाँच) अनुभवी पुलिस पदाधिकारियों की सेवानिवृत्ति के अवसर पर हर्षोल्लास एवं सम्मान के साथ विदाई समारोह का आयोजन किया गया।सेवानिवृत्त होने वाले सभी पदाधिकारियों ने राज्य को दशकों तक निष्ठा, ईमानदारी और कर्तव्यपरायणता के साथ अपनी सेवाएं दीं।

सेवानिवृत्त होने वाले पुलिस पदाधिकारियों में—

  1. नि० (स) रामलाल लागुरी (सेवा अवधि: 39 वर्ष 10 माह)
  2. नि० (स) अरविन्द कुमार सिंह (सेवा अवधि: 39 वर्ष 10 माह 17 दिन)
  3. अ०नि० (स) महेन्द्र सिंह यादव (सेवा अवधि: 38 वर्ष 01 माह 01 दिन)
  4. अ०नि० (स) शचीन्द्र महरा (सेवा अवधि: 37 वर्ष 07 माह 29 दिन)
  5. अ०नि० (स) गौतम सिंह (सेवा अवधि: 38 वर्ष 01 माह 01 दिन) शामिल हैं।

इस अवसर पर समादेष्टा अविनाश कुमार,भा०पु०से०, झारखण्ड सशस्त्र पुलिस 7वीं वाहिनी द्वारा सभी सेवानिवृत्त पुलिस पदाधिकारियों को गुलदस्ता,शॉल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर उनके उज्जवल भविष्य,सुखद जीवन एवं उत्तम स्वास्थ्य की शुभकामनाएं दी गईं।समादेष्टा ने अपने संबोधन में कहा कि सेवानिवृत्त हो रहे सभी पुलिस पदाधिकारी 7वीं वाहिनी की रीढ़ रहे हैं और उनके द्वारा किए गए उत्कृष्ट कार्य,अनुशासन एवं कर्तव्यनिष्ठा आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बने रहेंगे।विदाई समारोह में पुलिस उपाधीक्षक,निरीक्षक (स),अवर निरीक्षक (स) सहित वाहिनी के अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।

Ashish Yadav

Author: Ashish Yadav

खबर वही जो सबको रखे आगे

1 thought on “झारखण्ड सशस्त्र पुलिस 7वीं वाहिनी में 5 पुलिस पदाधिकारियों की सेवानिवृत्ति, सम्मानपूर्वक विदाई समारोह आयोजित”

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

हजारीबाग पुलिस की बड़ी पहल: 65 गुम मोबाइल बरामद, असली धारकों को सौंपे गए फोन

हजारीबाग पुलिस की बड़ी पहल: 65 गुम मोबाइल बरामद, असली धारकों को सौंपे गए फोन CEIR पोर्टल के जरिए पुलिस ने बरामद किए गुम मोबाइल,

अवैध कोयला कारोबार पर CISF का बड़ा प्रहार, 256.71 टन अवैध कोयला बरामद 50 किलोमीटर दूर दुर्गम वन क्षेत्र में

अवैध कोयला कारोबार पर CISF का बड़ा प्रहार, 256.71 टन अवैध कोयला बरामद 50 किलोमीटर दूर दुर्गम वन क्षेत्र में चला करीब 13 घंटे का

Live Cricket

error: Content is protected !!