Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

झारखण्ड सशस्त्र पुलिस-07, पदमा में राष्ट्रीय मतदाता दिवस-2026 पर मतदाता प्रतिज्ञा कार्यक्रम आयोजित

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

झारखण्ड सशस्त्र पुलिस-07, पदमा में राष्ट्रीय मतदाता दिवस-2026 पर मतदाता प्रतिज्ञा कार्यक्रम आयोजित

पदमा (हजारीबाग):पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार झारखण्ड सशस्त्र पुलिस-07, पदमा, हजारीबाग के वाहिनी परिसर में आज दिनांक 22 जनवरी 2026 को राष्ट्रीय मतदाता दिवस-2026 के उपलक्ष्य में मतदाता प्रतिज्ञा कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा मतदान के महत्व को रेखांकित करना था।कार्यक्रम की अध्यक्षता समादेष्टा  अविनाश कुमार, भा०पु०से० ने की। इस अवसर पर पुलिस उपाधीक्षक  राजेन्द्र कुमार दुबे एवं  मनीष चन्द्र लाल सहित वाहिनी के सभी पदाधिकारी एवं जवान उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अधिकारियों एवं जवानों को भारत के नागरिक के रूप में लोकतंत्र में पूर्ण आस्था रखते हुए देश की लोकतांत्रिक परंपराओं की मर्यादा बनाए रखने तथा स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखते हुए प्रत्येक चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग करने की सामूहिक शपथ दिलाई गई।समादेष्टा अविनाश कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि मतदान लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत है और प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है कि वह बिना किसी दबाव के निष्पक्ष रूप से अपने मताधिकार का प्रयोग करे। उन्होंने जवानों से अपील की कि वे स्वयं मतदान के प्रति सजग रहें और समाज में भी मतदाता जागरूकता फैलाने में सक्रिय भूमिका निभाएं।कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं अनुशासित वातावरण में संपन्न हुआ। इस आयोजन के माध्यम से झारखण्ड सशस्त्र पुलिस-07 के पदाधिकारियों एवं जवानों में लोकतांत्रिक जिम्मेदारियों के प्रति नई ऊर्जा और जागरूकता का संचार हुआ।

Ashish Yadav

Author: Ashish Yadav

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

हजारीबाग पुलिस की बड़ी पहल: 65 गुम मोबाइल बरामद, असली धारकों को सौंपे गए फोन

हजारीबाग पुलिस की बड़ी पहल: 65 गुम मोबाइल बरामद, असली धारकों को सौंपे गए फोन CEIR पोर्टल के जरिए पुलिस ने बरामद किए गुम मोबाइल,

अवैध कोयला कारोबार पर CISF का बड़ा प्रहार, 256.71 टन अवैध कोयला बरामद 50 किलोमीटर दूर दुर्गम वन क्षेत्र में

अवैध कोयला कारोबार पर CISF का बड़ा प्रहार, 256.71 टन अवैध कोयला बरामद 50 किलोमीटर दूर दुर्गम वन क्षेत्र में चला करीब 13 घंटे का

Live Cricket

error: Content is protected !!