Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

झारखंड में 25 हजार सरकारी नियुक्तियों की तैयारी, स्वतंत्रता दिवस पर हो सकती है बड़ी घोषणा

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

झारखंड में 25 हजार सरकारी नियुक्तियों की तैयारी, स्वतंत्रता दिवस पर हो सकती है बड़ी घोषणा

रांची:- झारखंड सरकार ने विभिन्न सरकारी विभागों में लंबे समय से रिक्त पड़े पदों को भरने की दिशा में तेजी से काम शुरू कर दिया है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश के बाद सभी विभागों से रिक्त पदों का अद्यतन ब्योरा मांगा गया है, ताकि चरणबद्ध तरीके से नियुक्ति प्रक्रिया पूरी की जा सके। यदि प्रक्रिया तय समय पर आगे बढ़ती है, तो स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) के अवसर पर करीब 25 हजार सरकारी नियुक्तियों की घोषणा या नियुक्ति पत्र वितरण किया जा सकता है।

सरकारी आंकड़ों के अनुसार राज्य के विभिन्न विभागों में 3,51,968 स्वीकृत नियमित पद हैं। इनमें से 1,87,610 पदों पर ही अधिकारी और कर्मचारी कार्यरत हैं, जबकि बड़ी संख्या में पद अब भी रिक्त हैं। सबसे अधिक खाली पद शिक्षा, स्वास्थ्य और गृह विभाग में बताए जा रहे हैं।

सरकार ने पहले से विज्ञापित पदों पर भर्ती प्रक्रिया में तेजी लाने का निर्णय लिया है। इसके लिए झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) को लंबित परीक्षाएं और चयन प्रक्रिया जल्द पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं, जिन विभागों से नई रिक्तियों का प्रस्ताव प्राप्त होगा, उन पर भी शीघ्र कार्रवाई की जाएगी।

आगामी भर्ती अभियान में सरकारी विद्यालयों के लिए सहायक शिक्षक, स्वास्थ्य विभाग में चिकित्सक, नर्सिंग एवं अन्य मेडिकल स्टाफ, तथा सड़क, पुल और पुलिया निर्माण कार्यों के लिए अभियंता एवं तकनीकी कर्मियों समेत विभिन्न श्रेणियों के पद शामिल होंगे।

वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने कहा कि राज्य सरकार का प्रमुख उद्देश्य सरकारी विभागों में मानव संसाधन की कमी को दूर करना है। उन्होंने बताया कि वर्तमान सरकार के कार्यकाल में 40 हजार से अधिक नियुक्तियां की जा चुकी हैं और अब शेष रिक्त पदों को भी तेजी से भरने की दिशा में काम किया जा रहा है। मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद सभी विभागों में भर्ती प्रक्रिया को तेज कर दिया गया है।

Ashish Yadav

Author: Ashish Yadav

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

Chatra:-पंजाब तक फैला था अफीम तस्करी का नेटवर्क? चतरा में 2.5 किलो अफीम और ₹4 लाख के साथ चार गिरफ्तार

चतरा में 2.5 किलो अफीम के साथ चार तस्कर गिरफ्तार, चार लाख नकद बरामद पंजाब भेजने की तैयारी में थे आरोपी, छापेमारी के दौरान एक

Hazaribagh:बेटी-दामाद की हत्या के मामले में आया फैसला, 6 दोषियों को आजीवन कारावास

इचाक दोहरे हत्याकांड में 6 दोषियों को उम्रकैद, अधिकतम 3 लाख रुपये जुर्माना UPSC की तैयारी के दौरान हुई थी राहुल और पूजा की मुलाकात,

चतरा में पिकअप से 950 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद, चालक और सहचालक फरार

‏चतरा में पिकअप से 950 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद, चालक और सहचालक फरार मुरही के बोरों के नीचे छिपाकर रखी गई थी शराब, पुलिस

Hazaribagh:24 घंटे में चोरी की ग्लैमर बाइक बरामद, एक गिरफ्तार बड़कागांव थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह की त्वरित कार्रवाई से मिली सफलता, आरोपी भेजा गया न्यायिक हिरासत में

24 घंटे में चोरी की ग्लैमर बाइक बरामद, एक गिरफ्तार बड़कागांव थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह की त्वरित कार्रवाई से मिली सफलता, आरोपी भेजा गया

Live Cricket

error: Content is protected !!