Search
Close this search box.
Search
Close this search box.
Home » Ranchi » झारखंड में 20 नए खनिज ब्लॉक होंगे विकसित, सोना, लौह अयस्क और चूना पत्थर पर सरकार का फोकस

झारखंड में 20 नए खनिज ब्लॉक होंगे विकसित, सोना, लौह अयस्क और चूना पत्थर पर सरकार का फोकस

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

झारखंड में 20 नए खनिज ब्लॉक होंगे विकसित, सोना, लौह अयस्क और चूना पत्थर पर सरकार का फोकस

वर्षों से बंद पड़ी खदानों के बीच नई खनन परियोजनाओं को मिलेगी रफ्तार, निवेश और रोजगार बढ़ने की उम्मीद

रांची:झारखंड सरकार राज्य के खनन क्षेत्र को नई गति देने की तैयारी में है। वर्षों से बंद और निष्क्रिय पड़ी खदानों के बीच सरकार ने विभिन्न खनिजों के 20 नए ब्लॉक चिन्हित किए हैं। इन ब्लॉकों की नीलामी और खनन गतिविधियों को शुरू करने की प्रक्रिया जारी है। हालांकि फिलहाल अधिकांश नए ब्लॉकों में व्यावसायिक उत्पादन शुरू नहीं हुआ है।

विभागीय जानकारी के अनुसार, सोने (गोल्ड) के सबसे अधिक 5 नए ब्लॉक रांची, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां जिलों में चिन्हित किए गए हैं। झारखंड में सोने के भंडार की लंबे समय से संभावना जताई जाती रही है, लेकिन वर्तमान में केवल एक लीज क्षेत्र में ही खनन कार्य संचालित है।

इसके अलावा लौह अयस्क (आयरन ओर) के 4 नए ब्लॉक प्रस्तावित हैं। पश्चिमी सिंहभूम देश के प्रमुख लौह अयस्क क्षेत्रों में शामिल है, लेकिन यहां 15 लीज में से केवल 6 खदानें ही चालू हैं। ऐसे में नए ब्लॉकों के विकास से इस्पात उद्योग और राज्य के राजस्व को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

चूना पत्थर (लाइमस्टोन) के भी 4 नए ब्लॉक चिन्हित किए गए हैं। वर्तमान में 13 लीज में से केवल एक खदान संचालित है, जबकि 12 लीज समाप्त हो चुकी हैं। सीमेंट उद्योग की बढ़ती मांग को देखते हुए इन ब्लॉकों का विकास महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

इसके अलावा ग्रेफाइट के 3, तांबा (कॉपर) का 1, तथा बॉक्साइट, जिंक और मैंगनीज के भी नए ब्लॉक प्रस्तावित हैं। जिंक और मैंगनीज की फिलहाल राज्य में कोई सक्रिय खदान नहीं है। ऐसे में नए ब्लॉकों के विकास से निवेश, रोजगार और औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलने की संभावना जताई जा रही है।

Oplus_16908288

 

Leave a Comment

[wonderplugin_slider id=1]

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

झामुमो का जिला स्तरीय बूथ सम्मेलन संपन्न, संगठन मजबूती पर हुआ मंथन

झामुमो का जिला स्तरीय बूथ सम्मेलन संपन्न, संगठन मजबूती पर हुआ मंथन बूथ कार्यकर्ता ही पार्टी की असली ताकत हैं: विनोद पांडेय, बीएलए-2 को मिला

बड़कागांव पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 16 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

बड़कागांव पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 16 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ दो तस्कर गिरफ्तार थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह के नेतृत्व में लगातार नशा कारोबार

झारखंड में 20 नए खनिज ब्लॉक होंगे विकसित, सोना, लौह अयस्क और चूना पत्थर पर सरकार का फोकस

झारखंड में 20 नए खनिज ब्लॉक होंगे विकसित, सोना, लौह अयस्क और चूना पत्थर पर सरकार का फोकस वर्षों से बंद पड़ी खदानों के बीच

हजारीबाग में सांप के डंसने से 12 वर्षीय बालक की मौत, तांत्रिक के झांसे में 12 घंटे तक गोबर-गौमूत्र में रखा शव

हजारीबाग में सांप के डंसने से 12 वर्षीय बालक की मौत, तांत्रिक के झांसे में 12 घंटे तक गोबर-गौमूत्र में रखा शव डॉक्टरों ने अस्पताल

Live Cricket