Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

झारखंड में भीषण गर्मी का कहर, रांची समेत कई जिलों में हीटवेव का येलो अलर्ट

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

झारखंड में भीषण गर्मी का कहर, रांची समेत कई जिलों में हीटवेव का येलो अलर्ट

रांची:राजधानी रांची सहित पूरे झारखंड में इन दिनों भीषण गर्मी का असर लगातार बढ़ता जा रहा है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो रहा है। सुबह के समय हल्की ठंडी हवाओं से मौसम सुहावना लगता है, लेकिन जैसे ही सूरज चढ़ता है, तेज धूप लोगों के लिए परेशानी का कारण बन रही है। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में आने वाले तीन दिनों तक अत्यधिक गर्मी और लू (हीटवेव) का असर बना रहेगा। रांची का तापमान फिलहाल 38.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, जिसमें 2 से 3 डिग्री तक और बढ़ोतरी की संभावना जताई गई है।रविवार (19 अप्रैल) को तेज धूप के कारण आम जनजीवन अस्त-व्यस्त नजर आया। लोग धूप से बचने के लिए घरों में ही रहे और बाजारों व सार्वजनिक स्थलों पर भीड़ सामान्य दिनों की तुलना में कम देखी गई।

येलो अलर्ट जारी, कई जिलों में बढ़ेगा पारा

मौसम विभाग ने राज्य में बढ़ती गर्मी को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया है। गढ़वा, पलामू सहित करीब 10 जिलों में तापमान 40 से 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है।रांची, खूंटी, गुमला, सिमडेगा, पलामू, गढ़वा, चतरा, लातेहार, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां जिलों में भी अगले 5 दिनों में तापमान 3 से 5 डिग्री तक बढ़ सकता है, जिससे लू की स्थिति और गंभीर हो सकती है।

आने वाले दिनों में मौसम बदलने के संकेत

मौसम विभाग के अनुसार, 20 और 21 अप्रैल को राज्य के उत्तर-पूर्वी हिस्सों में आंशिक बादल छाने और 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। इस दौरान वज्रपात भी हो सकता है।वहीं 24 और 25 अप्रैल को कुछ इलाकों में हल्की बारिश और मेघ गर्जन की संभावना है, जिससे लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है।

लोगों के लिए सावधानी जरूरी

मौसम और स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को दोपहर 12 बजे से 4 बजे के बीच बाहर न निकलने, पर्याप्त मात्रा में पानी और तरल पदार्थ लेने, धूप में निकलते समय सिर और शरीर को ढकने की सलाह दी है। खासकर बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है।

Ashish Yadav

Author: Ashish Yadav

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

तिरंगा यात्रा और होमगार्ड बहाली को लेकर विधायक प्रदीप प्रसाद से मिला डिफेंस एसोसिएशन

तिरंगा यात्रा और होमगार्ड बहाली को लेकर विधायक प्रदीप प्रसाद से मिला डिफेंस एसोसिएशन 13 अगस्त की भव्य तिरंगा यात्रा में हजारों युवाओं के जुटने

किराना दुकान में अवैध अंग्रेजी शराब की बिक्री का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार; भारी मात्रा में शराब बरामद

किराना दुकान में अवैध अंग्रेजी शराब की बिक्री का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार; भारी मात्रा में शराब बरामद हजारीबाग: पदमा ओपी थाना क्षेत्र में पुलिस ने

JPSC के पूर्व अध्यक्ष एल. ख्यांग्ते गिरफ्तार, 14वीं सिविल सेवा परीक्षा में कथित गड़बड़ी मामले में CID की बड़ी कार्रवाई

JPSC के पूर्व अध्यक्ष एल. ख्यांग्ते गिरफ्तार, 14वीं सिविल सेवा परीक्षा में कथित गड़बड़ी मामले में CID की बड़ी कार्रवाई Ranchi: झारखंड लोक सेवा आयोग

JPSC-JSSC छात्रों का विधानसभा मार्च हिंसक हुआ, पुलिस से झड़प के बाद लाठीचार्ज; कई छात्रों के घायल होने की सूचना

JPSC-JSSC छात्रों का विधानसभा मार्च हिंसक हुआ, पुलिस से झड़प के बाद लाठीचार्ज; कई छात्रों के घायल होने की सूचना Ranchi: JPSC और JSSC परीक्षाओं

Live Cricket

error: Content is protected !!