Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

झारखंड में बड़ा फेरबदल: 46 IPS अधिकारियों का तबादला, कई जिलों में नए SP

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

झारखंड में बड़ा फेरबदल: 46 IPS अधिकारियों का तबादला, कई जिलों में नए SP

रांची:झारखंड सरकार ने पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 46 आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है। इस संबंध में गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है। इस बदलाव को राज्य में कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

सरकार के आदेश के अनुसार कई जिलों में नए पुलिस अधीक्षक (SP) की नियुक्ति की गई है। निधि द्विवेदी को सरायकेला-खरसावां, अमन कुमार को हजारीबाग, आशुतोष शेखर को गढ़वा, अनुदीप सिंह को पाकुड़, प्रवीण पुष्कर को देवघर, मुकेश कुमार लुनायत को रामगढ़, नाथू सिंह मीणा को बोकारो और अनिमेष मैथानी को चतरा का एसपी बनाया गया है।

जमशेदपुर में भी बड़े स्तर पर बदलाव किए गए हैं। ग्रामीण एसपी ऋषभ गर्ग को खूंटी का एसपी बनाया गया है, जबकि सिटी एसपी कुमार शिवाशीष को कोडरमा भेजा गया है। जमशेदपुर के नए सिटी एसपी के रूप में ललित मीणा और ग्रामीण एसपी के रूप में शुभम कुमार खंडेलवाल को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

वरिष्ठ स्तर पर भी फेरबदल हुआ है। एडीजी मनोज कौशिक को उनके वर्तमान दायित्वों के साथ एडीजी मुख्यालय का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। वहीं पंकज कंबोज को झारखंड पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन लिमिटेड के एमडी के साथ एडीजी मानवाधिकार का अतिरिक्त जिम्मा मिला है।

इसके अलावा, झारखंड विद्युत बोर्ड में तैनात पुलिस महानिदेशक को अगले आदेश तक आईजी अभियान, रांची का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है, जबकि शैलेंद्र कुमार सिंह को आईजी पलामू के पद से हटा दिया गया है।

राज्य सरकार के इस व्यापक तबादले को प्रशासनिक सुदृढ़ीकरण और पुलिस व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Ashish Yadav

Author: Ashish Yadav

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

बड़कागांव थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह को बांधा गया परमात्म रक्षा सूत्र, बुराइयों से दूर रहने का दिया संदेश

बड़कागांव थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह को बांधा गया परमात्म रक्षा सूत्र, बुराइयों से दूर रहने का दिया संदेश ब्रह्माकुमारी सरिता ने कहा- सच्चा रक्षाबंधन

सिमरिया में अवैध हथियार और चोरी की 4 बाइक बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

सिमरिया में अवैध हथियार और चोरी की 4 बाइक बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार गुप्त सूचना पर पुलिस की छापेमारी, घर की तलाशी में कंट्रीमेड बंदूक

स्मार्ट विलेज दैहर को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग बदहाल, कीचड़ से भरा रास्ता बना मुसीबत

स्मार्ट विलेज दैहर को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग बदहाल, कीचड़ से भरा रास्ता बना मुसीबत दैहर पंचायत का मुख्य मार्ग जर्जर, स्कूली बच्चे फिसल कर

Chatra :ऑपरेशन भरोसा: चतरा पुलिस ने बरामद किए 18 गुम मोबाइल, वास्तविक धारकों को सौंपे

ऑपरेशन भरोसा: चतरा पुलिस ने बरामद किए 18 गुम मोबाइल, वास्तविक धारकों को सौंपे एक माह के विशेष अभियान में चतरा समेत अन्य जिलों से

Live Cricket

error: Content is protected !!