Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

झारखंड प्रीमियर लीग की नीलामी में रोबिन मिंज बने सबसे महंगे खिलाड़ी, 15.25 लाख की लगी बोली

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

झारखंड प्रीमियर लीग की नीलामी में रोबिन मिंज बने सबसे महंगे खिलाड़ी, 15.25 लाख की लगी बोली

राष्ट्रीय समाचार डेस्क: झारखंड राज्य क्रिकेट संघ (JSCA) द्वारा आयोजित होने वाली झारखंड प्रीमियर लीग (JPL) टी-20 की नीलामी में गुमला के युवा विकेटकीपर-बल्लेबाज रोबिन मिंज सबसे महंगे खिलाड़ी बनकर उभरे। कोयलांचल सुपर किंग्स ने उन पर 15.25 लाख रुपये की रिकॉर्ड बोली लगाई।

रांची स्थित होटल वेब इंटरनेशनल में आयोजित नीलामी में 10 जून से शुरू होने वाली लीग के लिए पांच टीमों ने खिलाड़ियों पर जमकर बोली लगाई। विराट सिंह को छोटानागपुर रॉयल्स ने 13 लाख रुपये में खरीदा, जबकि कौनैन कुरैशी को जमशेदपुर स्टीलर्स ने 12.50 लाख रुपये में अपनी टीम में शामिल किया।

वहीं शिखर मोहन को रांची टाइटंस ने 11 लाख रुपये और तेज गेंदबाज सुशांत मिश्रा को धनबाद डायमंड्स ने 11 लाख रुपये में खरीदा। नीलामी का सबसे बड़ा आश्चर्य यह रहा कि आईपीएल में गुजरात टाइटंस का हिस्सा रह चुके कुमार कुशाग्र किसी भी टीम द्वारा नहीं खरीदे गए।

भारतीय टीम के विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन को संथाल स्ट्राइकर्स ने 6.25 लाख रुपये में खरीदा, जबकि ऑलराउंडर अनुकूल रॉय को जमशेदपुर स्टीलर्स ने उनके 4 लाख रुपये के बेस प्राइस पर ही टीम में शामिल किया। हजारीबाग के ऑलराउंडर उत्कर्ष सिंह को कोयलांचल सुपर किंग्स ने 6.25 लाख रुपये में खरीदा।

झारखंड प्रीमियर लीग की इस नीलामी ने राज्य के युवा खिलाड़ियों के बढ़ते कद और क्रिकेट के प्रति बढ़ते उत्साह को एक बार फिर साबित किया है।

Ashish Yadav

Author: Ashish Yadav

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

बड़कागांव थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह को बांधा गया परमात्म रक्षा सूत्र, बुराइयों से दूर रहने का दिया संदेश

बड़कागांव थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह को बांधा गया परमात्म रक्षा सूत्र, बुराइयों से दूर रहने का दिया संदेश ब्रह्माकुमारी सरिता ने कहा- सच्चा रक्षाबंधन

सिमरिया में अवैध हथियार और चोरी की 4 बाइक बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

सिमरिया में अवैध हथियार और चोरी की 4 बाइक बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार गुप्त सूचना पर पुलिस की छापेमारी, घर की तलाशी में कंट्रीमेड बंदूक

स्मार्ट विलेज दैहर को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग बदहाल, कीचड़ से भरा रास्ता बना मुसीबत

स्मार्ट विलेज दैहर को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग बदहाल, कीचड़ से भरा रास्ता बना मुसीबत दैहर पंचायत का मुख्य मार्ग जर्जर, स्कूली बच्चे फिसल कर

Chatra :ऑपरेशन भरोसा: चतरा पुलिस ने बरामद किए 18 गुम मोबाइल, वास्तविक धारकों को सौंपे

ऑपरेशन भरोसा: चतरा पुलिस ने बरामद किए 18 गुम मोबाइल, वास्तविक धारकों को सौंपे एक माह के विशेष अभियान में चतरा समेत अन्य जिलों से

Live Cricket

error: Content is protected !!