Search
Close this search box.
Search
Close this search box.
Home » झारखंड » झारखंड की सांस्कृतिक पहचान ‘सोहराय कला’ पहुंची राष्ट्रपति भवन, कलाकारों को मिला सम्मान

झारखंड की सांस्कृतिक पहचान ‘सोहराय कला’ पहुंची राष्ट्रपति भवन, कलाकारों को मिला सम्मान

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

झारखंड की सांस्कृतिक पहचान ‘सोहराय कला’ पहुंची राष्ट्रपति भवन, कलाकारों को मिला सम्मान!

हजारीबाग की माटी से उठकर दिल्ली तक बिखेरा रंग

हजारीबाग (झारखंड):-झारखंड की पारंपरिक और आदिवासी पहचान मानी जाने वाली सोहराय कला अब राज्य की सीमाओं को पार कर देश की राजधानी दिल्ली तक अपनी अमिट छाप छोड़ चुकी है। हजारीबाग जिले के बड़कागांव प्रखंड की मिट्टी में जन्मी यह कला आज राष्ट्रपति भवन की दीवारों पर अपनी अद्भुत रंग-रेखाओं से लोगों को आकर्षित कर रही है।दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में जब झारखंड के कलाकारों द्वारा उकेरी गई सोहराय चित्रकारी प्रदर्शित की गई, तो देश की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू स्वयं इससे इतनी प्रभावित हुईं कि उन्होंने इन कलाकारों को विशेष रूप से सम्मानित किया। यह पल न सिर्फ कलाकारों के लिए, बल्कि पूरे झारखंड राज्य के लिए गर्व का क्षण था।सोहराय कला की शुरुआत पारंपरिक रूप से झारखंड के जंगलों, घरों की दीवारों और पत्थरों पर चित्र उकेर कर होती थी। यह कला पशुओं, प्रकृति और आदिवासी जीवनशैली को रंगों के माध्यम से दर्शाती है। वर्षों तक उपेक्षित रही यह लोककला अब राष्ट्रीय मंच पर अपनी पहचान बना रही है।बड़कागांव से शुरू हुई इस सांस्कृतिक यात्रा ने अब हजारीबाग, गिरिडीह, रामगढ़, बोकारो समेत झारखंड के कई जिलों में विस्तार पाया और अब देश के शीर्ष सांस्कृतिक स्थल तक पहुँच चुकी है। यह इस बात का प्रमाण है कि यदि पारंपरिक विरासत को सही मंच मिले, तो वह विश्वस्तर पर अपनी पहचान बना सकती है।

Rashtriy Samachar

Author: Rashtriy Samachar

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

मेडिकल कॉलेज में भी हुई है जैम पोर्टल से खरीदारी, जांच दोनों की होनी चाहिए : मनोज गुप्ता

मेडिकल कॉलेज में भी हुई है जैम पोर्टल से खरीदारी, जांच दोनों की होनी चाहिए : मनोज गुप्ता स्वास्थ्य विभाग में खरीदारी मामले की निष्पक्ष

जैम पोर्टल खरीद मामले की जांच पर उठे सवाल सांसद मनीष जायसवाल बोले- जिन पर घोटाले का शक, वही कर रहे जांच

जैम पोर्टल खरीद मामले की जांच पर उठे सवाल सांसद मनीष जायसवाल बोले- जिन पर घोटाले का शक, वही कर रहे जांच हजारीबाग:स्वास्थ्य विभाग में

हजारीबाग एसपी ने की अपराध समीक्षा बैठक लंबित मामलों के निष्पादन, अवैध कारोबार और मादक पदार्थों पर सख्ती के दिए निर्देश

हजारीबाग एसपी ने की अपराध समीक्षा बैठक लंबित मामलों के निष्पादन, अवैध कारोबार और मादक पदार्थों पर सख्ती के दिए निर्देश हजारीबाग:पुलिस अधीक्षक हजारीबाग द्वारा

कटकमदाग थाना प्रभारी सरोज सिंह चौधरी को पुलिस अधीक्षक अमन कुमार ने किया सम्मानित

कटकमदाग थाना प्रभारी सरोज सिंह चौधरी को पुलिस अधीक्षक अमन कुमार ने किया सम्मानित बरही बैंक डकैती मामले में वाराणसी से तीन आरोपी गिरफ्तार, सोना-नकदी

Live Cricket

error: Content is protected !!