Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

जेपी केंद्रीय कारा में बड़ी कार्रवाई : जेलर समेत छह सरकारी कर्मी निलंबित,छह संविदाकर्मी बर्खास्त!

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

जेपी केंद्रीय कारा में बड़ी कार्रवाई : जेलर समेत छह सरकारी कर्मी निलंबित, छह संविदाकर्मी बर्खास्त!

हजारीबाग:लोकनायक जयप्रकाश नारायण केंद्रीय कारा, हजारीबाग में मंगलवार देर शाम जेल प्रशासन ने सख्त कदम उठाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। जेल आईजी के निर्देश पर एक जेलर, तीन उच्च कक्षपाल, एक कारापाल और एक कक्षपाल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। वहीं संविदा पर कार्यरत छह भूतपूर्व सैनिक कक्षपालों की सेवा समाप्त कर दी गई है।सूत्रों के अनुसार, यह कार्रवाई जेल में फैल रही अव्यवस्था, बंदियों के साथ सांठगांठ रखने और उन्हें अनुचित सुविधा उपलब्ध कराने के आरोपों के आधार पर की गई। बताया जा रहा है कि इन कर्मियों पर जेल अनुशासन भंग करने और कुछ प्रभावशाली बंदियों के साथ संपर्क में रहने का भी आरोप है।मामले की जांच अशोक शर्मा की मॉनिटरिंग में की गई, जिसके बाद दोषी पाए गए कर्मियों पर विभागीय कार्रवाई की गई। जांच रिपोर्ट में जेल के अंदर अनुशासनहीनता और सुरक्षा व्यवस्था में लापरवाही की पुष्टि होने के बाद यह कदम उठाया गया।कारा अधीक्षक जितेंद्र कुमार सिंह ने कार्रवाई की पुष्टि करते हुए बताया कि “एक कारापाल, तीन उच्च कक्षपाल और दो कक्षपाल को निलंबित किया गया है, जबकि संविदा पर कार्यरत छह कक्षपालों की संविदा समाप्त कर दी गई है।” उन्होंने कहा कि आगे भी जांच जारी है और दोषियों पर सख्त विभागीय कार्रवाई की जाएगी।इस कार्रवाई से जेल प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है। सूत्र बताते हैं कि उच्च अधिकारियों के स्तर पर जेल की कार्यप्रणाली पर कड़ी नजर रखी जा रही है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा न हों। जेल आईजी की यह कार्रवाई जेल में अनुशासन और पारदर्शिता बहाल करने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।

Ashish Yadav

Author: Ashish Yadav

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

Hazaribagh :ज्वेलरी दुकान में हथियारबंद अपराधियों ने की डकैती परिवार को बंधक बनाकर करीब डेढ़ घंटे तक लूटपाट, नकदी-जेवरात लेकर फरार हुए अपराधी

ज्वेलरी दुकान में हथियारबंद अपराधियों ने की डकैती परिवार को बंधक बनाकर करीब डेढ़ घंटे तक लूटपाट, नकदी-जेवरात लेकर फरार हुए अपराधी हजारीबाग। चौपारण थाना

Chatra:-नारकोटिक्स विभाग का स्टाफ बताकर यात्री से 31.90 लाख की लूट का खुलासा पांच अपराधी गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त थार और 70 हजार रुपये नकद बरामद

नारकोटिक्स विभाग का स्टाफ बताकर यात्री से 31.90 लाख की लूट का खुलासा पांच अपराधी गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त थार और 70 हजार रुपये नकद

Chatra :सिमरिया में गुमटी दुकान में चोरी का खुलासा, एक गिरफ्तार चोरी का सामान लदा पिकअप जब्त, दो आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार

सिमरिया में गुमटी दुकान में चोरी का खुलासा, एक गिरफ्तार चोरी का सामान लदा पिकअप जब्त, दो आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार सिमरिया। सिमरिया

Hazaribagh :CEIR पोर्टल का कमाल: हजारीबाग पुलिस ने बरामद किए 39 गुम मोबाइल, असली धारकों को लौटाए

CEIR पोर्टल का कमाल: हजारीबाग पुलिस ने बरामद किए 39 गुम मोबाइल, असली धारकों को लौटाए एसपी की मौजूदगी में पुलिस कार्यालय में हुआ मोबाइल

Live Cricket

error: Content is protected !!