Search
Close this search box.
Search
Close this search box.
Home » Jharkhand » जनजातीय गौरव दिवस और झारखंड स्थापना दिवस पर सांसद जायसवाल ने धरती आबा को किया नमन

जनजातीय गौरव दिवस और झारखंड स्थापना दिवस पर सांसद जायसवाल ने धरती आबा को किया नमन

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

जनजातीय गौरव दिवस और झारखंड स्थापना दिवस पर सांसद जायसवाल ने धरती आबा को किया नमन

हजारीबाग:धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती सह जनजातीय गौरव दिवस और झारखंड स्थापना दिवस के अवसर पर हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल ने शनिवार की सुबह हजारीबाग स्थित भगवान बिरसा मुंडा चौक पहुँचे। उन्होंने वहाँ स्थापित भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और नारे-जयकारे बुलंद करते हुए उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया।इस अवसर पर सांसद मनीष जायसवाल ने सभी देश वासियों को जनजातीय गौरव दिवस और झारखंड स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। सांसद मनीष जायसवाल ने कहा कि धरती आबा का संघर्ष और बलिदान हमें आदिवासी समाज के गौरवशाली इतिहास और संस्कृति को संजोने के लिए प्रेरित करता है। उनका जीवन त्याग, समर्पण और शौर्य का प्रतीक है। उन्होंने यह भी कहा कि जनजातीय गौरव दिवस’ उस संघर्ष और स्वाभिमान की गूंज है, जिसकी मशाल भगवान बिरसा मुंडा जैसे महापुरुषों ने जलाई। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जनजातीय नायकों की गौरवशाली विरासत को राष्ट्रीय सम्मान मिला, चाहे जनजातीय गौरव दिवस हो, एकलव्य मॉडल स्कूल हो, पीवीटीजी मिशन हो, वन धन केंद्र हो या अभूतपूर्व इंफ्रास्ट्रक्चर का विकास। पीएम नरेंद्र मोदी ने धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा को सच्चा सम्मान दिया ।मौके पर सांसद मनीष जायसवाल के साथ विशेषरूप से हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद प्रतिनिधि सत्येंद्र नारायण सिंह, मांडू विधानसभा क्षेत्र के सांसद प्रतिनिधि द्वारिका सिंह उर्फ़ खोखा सिंह, भाजपा नेता अनिल मिश्रा और सांसद मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहें ।

Leave a Comment

[wonderplugin_slider id=1]

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

कोयला ट्रांसपोर्टिंग हाईवा की चपेट में आने से युवक की मौत, पत्नी व पुत्र घायल; मुआवजे की मांग पर दिनभर जाम

कोयला ट्रांसपोर्टिंग हाईवा की चपेट में आने से युवक की मौत, पत्नी व पुत्र घायल; मुआवजे की मांग पर दिनभर जाम बड़कागांव:-एनटीपीसी पकरी बरवाडीह कोल

बड़कागांव पुलिस की बड़ी सफलता: टीपीसी के नाम पर लेवी मांगने वाला आरोपी हथियार सहित गिरफ्तार, भेजा गया जेल

बड़कागांव पुलिस की बड़ी सफलता: टीपीसी के नाम पर लेवी मांगने वाला आरोपी हथियार सहित गिरफ्तार, भेजा गया जेल बड़कागांव:-बड़कागांव थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई

धनबाद में पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा के दौरान हंगामा, आधार कार्ड की फोटोकॉपी के कारण कई अभ्यर्थियों को नहीं मिला प्रवेश

धनबाद में पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा के दौरान हंगामा, आधार कार्ड की फोटोकॉपी के कारण कई अभ्यर्थियों को नहीं मिला प्रवेश धनबाद:- धनबाद स्थित एसएसएलएनटी महिला महाविद्यालय

झारखंड में 25 हजार सरकारी नियुक्तियों की तैयारी, स्वतंत्रता दिवस पर हो सकती है बड़ी घोषणा

झारखंड में 25 हजार सरकारी नियुक्तियों की तैयारी, स्वतंत्रता दिवस पर हो सकती है बड़ी घोषणा रांची:- झारखंड सरकार ने विभिन्न सरकारी विभागों में लंबे समय

Live Cricket