Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

चौपारण में नियमों की धज्जियां, लाइन होटलों में खुलेआम परोसी जा रही शराब

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

चौपारण में नियमों की धज्जियां, लाइन होटलों में खुलेआम परोसी जा रही शराब

चौपारण:प्रखंड क्षेत्र में सरकारी कंपोजिट शराब दुकानों के आसपास संचालित लाइन होटलों में खुलेआम शराब परोसने का मामला सामने आ रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार कई होटलों में शराब दुकानों से ही शराब लाकर ग्राहकों को बैठाकर परोसी जा रही है, जिससे नियमों की खुलेआम अनदेखी हो रही है।बताया जाता है कि शाम होते ही इन होटलों में शराब पीने वालों की भीड़ लग जाती है। खासकर बिहार से आने वाले लोगों की संख्या अधिक रहती है, क्योंकि वहां शराबबंदी लागू है। इस कारण सीमावर्ती क्षेत्र होने का फायदा उठाकर लोग चौपारण पहुंचकर शराब का सेवन करते हैं।स्थानीय लोगों का आरोप है कि कई होटलों में देर रात तक शराब की महफिल सजती है और कुछ शराब दुकानों द्वारा होटल संचालकों को शराब उपलब्ध कराई जा रही है। वहीं क्षेत्र में अवैध शराब बिकने की भी चर्चा है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।लोगों का कहना है कि आबकारी विभाग और स्थानीय प्रशासन की जानकारी के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। ग्रामीणों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर अवैध रूप से शराब परोसने वाले होटल संचालकों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Ashish Yadav

Author: Ashish Yadav

खबर वही जो सबको रखे आगे

1 thought on “चौपारण में नियमों की धज्जियां, लाइन होटलों में खुलेआम परोसी जा रही शराब”

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

हजारीबाग पुलिस की बड़ी पहल: 65 गुम मोबाइल बरामद, असली धारकों को सौंपे गए फोन

हजारीबाग पुलिस की बड़ी पहल: 65 गुम मोबाइल बरामद, असली धारकों को सौंपे गए फोन CEIR पोर्टल के जरिए पुलिस ने बरामद किए गुम मोबाइल,

अवैध कोयला कारोबार पर CISF का बड़ा प्रहार, 256.71 टन अवैध कोयला बरामद 50 किलोमीटर दूर दुर्गम वन क्षेत्र में

अवैध कोयला कारोबार पर CISF का बड़ा प्रहार, 256.71 टन अवैध कोयला बरामद 50 किलोमीटर दूर दुर्गम वन क्षेत्र में चला करीब 13 घंटे का

Live Cricket

error: Content is protected !!