Search
Close this search box.
Search
Close this search box.
Home » Jharkhand » चौपारण में ईद-ए-मिलाद-उन-नबी को लेकर फ्लैग मार्च, शांति व्यवस्था बनाए रखने का संदेश

चौपारण में ईद-ए-मिलाद-उन-नबी को लेकर फ्लैग मार्च, शांति व्यवस्था बनाए रखने का संदेश

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

चौपारण में ईद-ए-मिलाद-उन-नबी को लेकर फ्लैग मार्च, शांति व्यवस्था बनाए रखने का संदेश

चौपारण (हजारीबाग):आगामी ईद-ए-मिलाद-उन-नबी त्योहार को शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण माहौल में सम्पन्न कराने को लेकर चौपारण प्रशासन पूरी तरह से सक्रिय हो गया है। इसी कड़ी में गुरुवार दोपहर लगभग 3 बजे चौपारण अंचल अधिकारी संजय यादव एवं थाना प्रभारी सरोज सिंह चौधरी के नेतृत्व में फ्लैग मार्च निकाला गया।फ्लैग मार्च चौपारण बाजार, मुख्य चौक-चौराहों और विभिन्न गलियों से होते हुए निकला। इस दौरान पुलिस बल, दंडाधिकारी और जवान पूरे एरिया में मुस्तैदी से गश्त करते नजर आए। फ्लैग मार्च के जरिए लोगों को यह संदेश दिया गया कि त्योहार के दौरान किसी भी तरह की अफवाह या शरारती गतिविधियों को बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।अंचल अधिकारी संजय यादव ने कहा कि प्रशासन का मकसद है कि त्योहार आपसी भाईचारे और सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाया जाए। उन्होंने लोगों से अपील की कि किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें और अगर कोई संदिग्ध गतिविधि दिखाई दे तो तुरंत पुलिस प्रशासन को सूचना दें।थाना प्रभारी सरोज सिंह चौधरी ने कहा कि चौपारण पुलिस चौक-चौराहों पर लगातार निगरानी रखेगी और गश्त तेज कर दी गई है। किसी भी असामाजिक तत्व को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि सभी धर्मों के लोग मिल-जुलकर इस त्यौहार को शांति और भाईचारे के साथ मनाएं।फ्लैग मार्च के दौरान बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहे। प्रशासन ने साफ संदेश दिया है कि त्योहार के समय शांति-व्यवस्था और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए हर स्तर पर कड़ी चौकसी बरती जाएगी।

Leave a Comment

[wonderplugin_slider id=1]

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

कोयला ट्रांसपोर्टिंग हाईवा की चपेट में आने से युवक की मौत, पत्नी व पुत्र घायल; मुआवजे की मांग पर दिनभर जाम

कोयला ट्रांसपोर्टिंग हाईवा की चपेट में आने से युवक की मौत, पत्नी व पुत्र घायल; मुआवजे की मांग पर दिनभर जाम बड़कागांव:-एनटीपीसी पकरी बरवाडीह कोल

बड़कागांव पुलिस की बड़ी सफलता: टीपीसी के नाम पर लेवी मांगने वाला आरोपी हथियार सहित गिरफ्तार, भेजा गया जेल

बड़कागांव पुलिस की बड़ी सफलता: टीपीसी के नाम पर लेवी मांगने वाला आरोपी हथियार सहित गिरफ्तार, भेजा गया जेल बड़कागांव:-बड़कागांव थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई

धनबाद में पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा के दौरान हंगामा, आधार कार्ड की फोटोकॉपी के कारण कई अभ्यर्थियों को नहीं मिला प्रवेश

धनबाद में पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा के दौरान हंगामा, आधार कार्ड की फोटोकॉपी के कारण कई अभ्यर्थियों को नहीं मिला प्रवेश धनबाद:- धनबाद स्थित एसएसएलएनटी महिला महाविद्यालय

झारखंड में 25 हजार सरकारी नियुक्तियों की तैयारी, स्वतंत्रता दिवस पर हो सकती है बड़ी घोषणा

झारखंड में 25 हजार सरकारी नियुक्तियों की तैयारी, स्वतंत्रता दिवस पर हो सकती है बड़ी घोषणा रांची:- झारखंड सरकार ने विभिन्न सरकारी विभागों में लंबे समय

Live Cricket