चौपारण थाना दिवस में भूमि विवाद के 16 मामले पहुंचे
चौपारण:थाना परिसर में आयोजित थाना दिवस के दौरान भूमि विवाद से संबंधित कुल 16 आवेदन प्राप्त हुए। इस अवसर पर अंचल अधिकारी (सीओ) संजय यादव एवं थाना प्रभारी पंकज कुमार ने फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना।
अधिकारियों ने संबंधित मामलों की निष्पक्ष जांच कर त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि भूमि विवादों का समाधान विधिसम्मत और शांतिपूर्ण तरीके से किया जाएगा, ताकि लोगों को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े।
थाना दिवस में पहुंचे लोगों ने अपनी-अपनी समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं, जिनके समाधान के लिए संबंधित कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। प्रशासन ने आम लोगों से भूमि संबंधी विवादों के समाधान के लिए थाना दिवस का लाभ उठाने की अपील की।
Author: Rashtriy Samachar
खबर वही जो सबको रखे आगे













