Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से बरामद मोबाइल फोन लोगों को सौंपे गए

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से बरामद मोबाइल फोन लोगों को सौंपे गए

हजारीबाग:- पुलिस अधीक्षक हजारीबाग के निर्देशानुसार 31 मई 2026 को सीईआईआर (Central Equipment Identity Register) पोर्टल पर दर्ज शिकायतों के आधार पर गुम हुए मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों को वापस सौंपा गया।

बड़ा बाजार थाना पुलिस द्वारा तकनीकी जांच एवं कार्रवाई के दौरान बरामद किए गए मोबाइल फोन संबंधित लाभुकों को विधिवत सत्यापन के बाद सुपुर्द किए गए। मोबाइल वापस मिलने पर लोगों ने हजारीबाग पुलिस की कार्यशैली की सराहना करते हुए खुशी जाहिर की।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गुम या चोरी हुए मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए सीईआईआर पोर्टल एक प्रभावी माध्यम साबित हो रहा है। आम नागरिक अपने खोए हुए मोबाइल की जानकारी पोर्टल पर दर्ज कराकर उसकी ट्रैकिंग और बरामदगी की प्रक्रिया में सहयोग प्राप्त कर सकते हैं।

हजारीबाग पुलिस ने लोगों से अपील की है कि मोबाइल गुम होने की स्थिति में तत्काल संबंधित थाना अथवा सीईआईआर पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं, ताकि शीघ्र कार्रवाई कर मोबाइल बरामद किया जा सके।

इस पहल से आमजनों में पुलिस के प्रति विश्वास और मजबूत हुआ है तथा तकनीक आधारित पुलिसिंग के सकारात्मक परिणाम देखने को मिल रहे हैं।

Rashtriy Samachar

Author: Rashtriy Samachar

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से बरामद मोबाइल फोन लोगों को सौंपे गए

सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से बरामद मोबाइल फोन लोगों को सौंपे गए हजारीबाग:- पुलिस अधीक्षक हजारीबाग के निर्देशानुसार 31 मई 2026 को सीईआईआर (Central Equipment

4 दिन में सबूत दो, नहीं तो FIR होगी– बाबूलाल मरांडी को इरफान अंसारी की खुली चेतावनी

बाबूलाल मरांडी को स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी की खुली चुनौती, बोले- 4 दिन में सबूत दें, नहीं तो होगी FIR! राष्ट्रीय समाचार डेस्क  रांची: झारखंड

राज्यसभा सीट पर महागठबंधन में मचा घमासान, विनोद सिंह का नाम आया सामने

राज्यसभा सीट पर महागठबंधन में बढ़ी हलचल! कांग्रेस की राह में CPI(ML) की नई चुनौती राष्ट्रीय समाचार डेस्क  रांची: झारखंड में राज्यसभा चुनाव की घोषणा

रांची से गायब मां-बेटी बिहार में मिलीं, फिरौती कॉल ने बढ़ाया रहस्य!

रांची से लापता मां-बेटी बिहार में मिलीं सकुशल, फिरौती कॉल ने बढ़ाया था सस्पेंस! रांची: राजधानी रांची के धुर्वा थाना क्षेत्र से रहस्यमय तरीके से

Live Cricket

error: Content is protected !!