Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

चौपारण के बसरिया विद्यालय में सांसद मनीष जायसवाल ने लगाई “सांसद क्लास”

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

चौपारण के बसरिया विद्यालय में सांसद मनीष जायसवाल ने लगाई “सांसद क्लास”

बच्चों को दिए सफलता के मंत्र, शिक्षक कमी पर डीईओ को कड़े निर्देश

विद्यार्थियों ने आकर्षक पेंटिंग भेंट कर सांसद का किया सम्मान

चौपारण/हजारीबाग:शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने और विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करने के उद्देश्य से हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल ने चौपारण प्रखंड स्थित उत्क्रमित उच्च विद्यालय बसरिया का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था का जायजा लिया, शिक्षकों से मुलाकात की और छात्रों से सीधे संवाद कर उन्हें भविष्य एवं करियर को लेकर प्रेरित किया।

विद्यालय में शिक्षकों की कमी की जानकारी मिलने पर सांसद मनीष जायसवाल ने तत्काल जिला शिक्षा पदाधिकारी (डीईओ) प्रवीण कुमार को फोन कर नाराजगी जताई। उन्होंने स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि गर्मी की छुट्टी समाप्त होने से पहले विद्यालय में शिक्षकों की कमी हर हाल में दूर की जाए, ताकि विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित न हो।

सांसद ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों को भी बेहतर शिक्षा और संसाधन उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

सांसद ने लिया “सांसद क्लास”

दौरे के दौरान सांसद मनीष जायसवाल ने विद्यालय की दसवीं कक्षा में पहुंचकर स्वयं “सांसद क्लास” लिया। उन्होंने विद्यार्थियों को पढ़ाई के प्रति गंभीर रहने, अनुशासन का पालन करने और अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने की प्रेरणा दी।

उन्होंने कहा कि कठिन परिश्रम, सकारात्मक सोच और निरंतर प्रयास से ही जीवन में सफलता प्राप्त की जा सकती है। विद्यार्थियों से करियर विकल्पों पर चर्चा करते हुए सांसद ने उन्हें अपनी रुचि और क्षमता के अनुसार आगे बढ़ने की सलाह दी।

सांसद ने बच्चों से कहा कि शिक्षा ही वह माध्यम है, जो व्यक्ति को समाज और देश में सम्मान दिलाती है। उन्होंने विद्यार्थियों को ईमानदारी, अनुशासन, संस्कार और सामाजिक जिम्मेदारियों को अपनाकर आदर्श नागरिक बनने की सीख दी।

विद्यार्थियों ने पेंटिंग भेंट कर किया सम्मानित

इस अवसर पर विद्यालय के विद्यार्थियों ने सांसद मनीष जायसवाल को एक आकर्षक पेंटिंग भेंट कर सम्मानित किया। सांसद ने बच्चों की प्रतिभा की सराहना करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है, जरूरत केवल उन्हें सही मंच और मार्गदर्शन देने की है।

विद्यालय परिसर में सांसद के आगमन को लेकर विद्यार्थियों और शिक्षकों में उत्साह का माहौल देखा गया। बच्चों ने सांसद से खुलकर संवाद किया और अपनी समस्याओं एवं जरूरतों को भी साझा किया।

Ashish Yadav

Author: Ashish Yadav

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

बड़कागांव थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह को बांधा गया परमात्म रक्षा सूत्र, बुराइयों से दूर रहने का दिया संदेश

बड़कागांव थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह को बांधा गया परमात्म रक्षा सूत्र, बुराइयों से दूर रहने का दिया संदेश ब्रह्माकुमारी सरिता ने कहा- सच्चा रक्षाबंधन

सिमरिया में अवैध हथियार और चोरी की 4 बाइक बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

सिमरिया में अवैध हथियार और चोरी की 4 बाइक बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार गुप्त सूचना पर पुलिस की छापेमारी, घर की तलाशी में कंट्रीमेड बंदूक

स्मार्ट विलेज दैहर को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग बदहाल, कीचड़ से भरा रास्ता बना मुसीबत

स्मार्ट विलेज दैहर को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग बदहाल, कीचड़ से भरा रास्ता बना मुसीबत दैहर पंचायत का मुख्य मार्ग जर्जर, स्कूली बच्चे फिसल कर

Chatra :ऑपरेशन भरोसा: चतरा पुलिस ने बरामद किए 18 गुम मोबाइल, वास्तविक धारकों को सौंपे

ऑपरेशन भरोसा: चतरा पुलिस ने बरामद किए 18 गुम मोबाइल, वास्तविक धारकों को सौंपे एक माह के विशेष अभियान में चतरा समेत अन्य जिलों से

Live Cricket

error: Content is protected !!