Search
Close this search box.
Search
Close this search box.
Home » Hazaribagh » चौपारण के डोईया का बेटा बना सेना में लेफ्टिनेंट (डॉक्टर), क्षेत्र में खुशी की लहर

चौपारण के डोईया का बेटा बना सेना में लेफ्टिनेंट (डॉक्टर), क्षेत्र में खुशी की लहर

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

चौपारण के डोईया का बेटा बना सेना में लेफ्टिनेंट (डॉक्टर), क्षेत्र में खुशी की लहर

चौपारण: प्रखंड के डोईया गांव निवासी सोम राज ने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट (डॉक्टर) के पद पर कमीशन प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी पहली पोस्टिंग राजस्थान के जोधपुर स्थित मिलिट्री हॉस्पिटल में हुई है। उनकी इस उपलब्धि से पूरे चौपारण क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

सोम राज, पूर्व सैनिक शंभू कुमार एवं कपूर देवी के पुत्र हैं। उनके बड़े भाई शिवम राज वर्तमान में स्वीडन में कार्यरत हैं। उनके दादा दीनानाथ यादव, जिन्हें क्षेत्र में “डाक बाबू” के नाम से जाना जाता है, की पहचान एक सम्मानित व्यक्तित्व के रूप में रही है।

इस उपलब्धि की जानकारी उनके करीबी रिश्तेदार एवं पांडेयबारा पंचायत निवासी जीतू यादव ने दी। उन्होंने बताया कि हाल के वर्षों में चौपारण क्षेत्र से सेना के इस प्रतिष्ठित पद पर चयन होने की यह चौथी बड़ी सफलता है। इससे पहले सोहरा, बारा और पपरो गांव के युवाओं ने भी इस पद पर चयनित होकर क्षेत्र का गौरव बढ़ाया था।

सोम राज की सफलता पर ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों, शुभचिंतकों और परिजनों ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं। लोगों ने कहा कि उनकी उपलब्धि क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है और यह साबित करती है कि मेहनत, अनुशासन और लगन से किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है।

Leave a Comment

[wonderplugin_slider id=1]

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

हजारीबाग बार संघ में अधिवक्ताओं को ई-कोर्ट प्रणाली का प्रशिक्षण, ऑनलाइन सेवाओं की दी गई विस्तृत जानकारी

हजारीबाग बार संघ में अधिवक्ताओं को ई-कोर्ट प्रणाली का प्रशिक्षण, ऑनलाइन सेवाओं की दी गई विस्तृत जानकारी प्रधान जिला जज ध्रुव चन्द्र मिश्रा ने कहा—

चौपारण के डोईया का बेटा बना सेना में लेफ्टिनेंट (डॉक्टर), क्षेत्र में खुशी की लहर

चौपारण के डोईया का बेटा बना सेना में लेफ्टिनेंट (डॉक्टर), क्षेत्र में खुशी की लहर चौपारण: प्रखंड के डोईया गांव निवासी सोम राज ने भारतीय

कटकमसांडी लूटकांड का चौथा और अंतिम आरोपी गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त अपाचे बाइक व मोबाइल बरामद

कटकमसांडी लूटकांड का चौथा और अंतिम आरोपी गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त अपाचे बाइक व मोबाइल बरामद चारों आरोपी पुलिस की गिरफ्त में, एसपी के निर्देश

आरकेडीएफ विश्वविद्यालय विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ भविष्य के लिए कर रहा तैयार : डॉ. अमित कुमार पांडे

आरकेडीएफ विश्वविद्यालय विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ भविष्य के लिए कर रहा तैयार : डॉ. अमित कुमार पांडे हजारीबाग प्रेस क्लब में पत्रकार वार्ता,

Live Cricket