Search
Close this search box.
Search
Close this search box.
Home » Hazaribagh » आरकेडीएफ विश्वविद्यालय विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ भविष्य के लिए कर रहा तैयार : डॉ. अमित कुमार पांडे

आरकेडीएफ विश्वविद्यालय विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ भविष्य के लिए कर रहा तैयार : डॉ. अमित कुमार पांडे

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

आरकेडीएफ विश्वविद्यालय विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ भविष्य के लिए कर रहा तैयार : डॉ. अमित कुमार पांडे

हजारीबाग प्रेस क्लब में पत्रकार वार्ता, छात्रवृत्ति, निःशुल्क सुविधाओं और रोजगारोन्मुख शिक्षा पर दिया जोर

हजारीबाग:-रांची के नामकुम स्थित आरकेडीएफ विश्वविद्यालय विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ ज्ञान, कौशल, अनुसंधान, नवाचार और नेतृत्व क्षमता से सशक्त बनाने की दिशा में निरंतर कार्य कर रहा है। विश्वविद्यालय का उद्देश्य केवल डिग्री प्रदान करना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों को भविष्य की चुनौतियों के लिए सक्षम बनाना है।

यह बातें विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार डॉ. अमित कुमार पांडे ने शुक्रवार को हजारीबाग प्रेस क्लब में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान कही। उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय के विधि (Law) एवं औषधि (Pharmacy) से संबंधित पाठ्यक्रमों को भारतीय विधिज्ञ परिषद (Bar Council of India) तथा भारतीय औषधि परिषद (Pharmacy Council of India) की स्वीकृति प्राप्त है।

डॉ. पांडे ने बताया कि मेधावी विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करने हेतु विश्वविद्यालय कई छात्रवृत्ति योजनाएं संचालित कर रहा है। राज्य बोर्ड में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को कुलाधिपति छात्रवृत्ति के तहत शत-प्रतिशत निःशुल्क शिक्षा दी जाती है। वहीं जिला स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त विद्यार्थियों को पूर्ण सत्र शुल्क में छूट तथा विद्यालय स्तर पर प्रथम स्थान हासिल करने वाले विद्यार्थियों को 50 प्रतिशत सत्र शुल्क में रियायत प्रदान की जाती है।

उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय द्वारा शीघ्र प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों के लिए विशेष शुल्क छूट, पात्र छात्रों को ई-कल्याण एवं राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल (NSP) के माध्यम से छात्रवृत्ति, निःशुल्क परिवहन, निःशुल्क वर्दी तथा कौशल विकास के लिए निःशुल्क स्किल सर्टिफिकेट कोर्स जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जा रही हैं।

डॉ. पांडे ने कहा कि किसी भी शिक्षण संस्थान की सबसे बड़ी ताकत उसके योग्य और समर्पित शिक्षक होते हैं। इसी सोच के तहत विश्वविद्यालय के अनुभवी शिक्षक विद्यार्थियों को केवल पाठ्यक्रम तक सीमित नहीं रखते, बल्कि उन्हें व्यावहारिक ज्ञान, अनुसंधान, नवाचार, व्यक्तित्व विकास और नेतृत्व क्षमता से भी समृद्ध करते हैं, ताकि वे प्रतिस्पर्धी दुनिया में सफलता प्राप्त कर सकें।पत्रकार वार्ता में सोम कुमार, राम प्रवेश कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Leave a Comment

[wonderplugin_slider id=1]

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

हजारीबाग बार संघ में अधिवक्ताओं को ई-कोर्ट प्रणाली का प्रशिक्षण, ऑनलाइन सेवाओं की दी गई विस्तृत जानकारी

हजारीबाग बार संघ में अधिवक्ताओं को ई-कोर्ट प्रणाली का प्रशिक्षण, ऑनलाइन सेवाओं की दी गई विस्तृत जानकारी प्रधान जिला जज ध्रुव चन्द्र मिश्रा ने कहा—

चौपारण के डोईया का बेटा बना सेना में लेफ्टिनेंट (डॉक्टर), क्षेत्र में खुशी की लहर

चौपारण के डोईया का बेटा बना सेना में लेफ्टिनेंट (डॉक्टर), क्षेत्र में खुशी की लहर चौपारण: प्रखंड के डोईया गांव निवासी सोम राज ने भारतीय

कटकमसांडी लूटकांड का चौथा और अंतिम आरोपी गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त अपाचे बाइक व मोबाइल बरामद

कटकमसांडी लूटकांड का चौथा और अंतिम आरोपी गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त अपाचे बाइक व मोबाइल बरामद चारों आरोपी पुलिस की गिरफ्त में, एसपी के निर्देश

आरकेडीएफ विश्वविद्यालय विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ भविष्य के लिए कर रहा तैयार : डॉ. अमित कुमार पांडे

आरकेडीएफ विश्वविद्यालय विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ भविष्य के लिए कर रहा तैयार : डॉ. अमित कुमार पांडे हजारीबाग प्रेस क्लब में पत्रकार वार्ता,

Live Cricket