Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

चुरचू नारी ऊर्जा फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी की 8वीं वार्षिक आम सभा संपन्न

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

चुरचू नारी ऊर्जा फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी की 8वीं वार्षिक आम सभा संपन्न!
किसानों को बीज से बाजार तक मजबूत कर रही है कंपनी!

चुरचू/चरही (हजारीबाग):बहेरा पंचायत भवन में शुक्रवार को चुरचू नारी ऊर्जा फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड की 8वीं वार्षिक आम सभा महिला किसानों की उपस्थिति में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुई। कार्यक्रम का उद्घाटन दीप प्रज्वलन कर मुख्य अतिथि राहुल राज महली (जिला योजना एवं मूल्यांकन पदाधिकारी, हजारीबाग), सपोर्ट संस्था के संस्थापक भवानी शंकर गुप्ता और कंपनी की बोर्ड सदस्यों ने किया।सभा में 2024-25 का वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया, जिसमें बताया गया कि कंपनी ने इस अवधि में ₹3.62 करोड़ का व्यापार किया। साथ ही आगामी वर्ष की कार्य योजना भी तय की गई।कंपनी की अध्यक्ष सुमित्रा देवी ने कहा कि यह कंपनी पूरी तरह महिलाओं द्वारा संचालित है, जिसका उद्देश्य किसानों को आत्मनिर्भर बनाना है। किसानों को लाह की खेती, बकरी पालन, सूकर पालन और मछली पालन से जोड़ा जा रहा है तथा उन्हें बीज से लेकर बाजार तक सहयोग दिया जाता है।सभा में नए बोर्ड सदस्यों को शामिल करने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित हुआ। मुख्य अतिथियों ने कंपनी के प्रयासों की सराहना करते हुए इसे पूरे राज्य के किसानों के लिए प्रेरणास्रोत बताया।इस अवसर पर पंचायत मुखिया देवकी महतो, पूर्व उप प्रमुख चोलेश्वर महतो, कंपनी के सीईओ सौरम आनंद, प्रोग्राम मैनेजर अभिजीत जाना सहित सपोर्ट संस्था और कंपनी के कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में महिला किसान मौजूद रहे। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।

Ashish Yadav

Author: Ashish Yadav

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

Hazaribagh News: दुर्गा पूजा को लेकर पुलिस अलर्ट, SP ने पूजा पंडालों का किया औचक निरीक्षण; 25 जगह ड्रॉपगेट और 8 स्थानों पर पार्किंग

Hazaribagh News: दुर्गा पूजा को लेकर पुलिस अलर्ट, SP ने पूजा पंडालों का किया औचक निरीक्षण; 25 जगह ड्रॉपगेट और 8 स्थानों पर पार्किंग हजारीबाग।

Ranchi News: साहेबगंज सड़क घोटाले में बड़ी कार्रवाई, 3 इंजीनियर सस्पेंड; रिटायर्ड अभियंता पर भी गिरेगी गाज

Ranchi News: साहेबगंज सड़क घोटाले में बड़ी कार्रवाई, 3 इंजीनियर सस्पेंड; रिटायर्ड अभियंता पर भी गिरेगी गाज रांची। झारखंड में सड़क निर्माण में अनियमितता के

Ranchi:JPSC नियुक्ति विवाद पर हाईकोर्ट में सुनवाई पूरी, फैसला सुरक्षित; सरकार के रद्दीकरण आदेश को चुनौती

JPSC नियुक्ति विवाद पर हाईकोर्ट में सुनवाई पूरी, फैसला सुरक्षित; सरकार के रद्दीकरण आदेश को चुनौती रांची। झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की ओर से

Chatra:-पंजाब तक फैला था अफीम तस्करी का नेटवर्क? चतरा में 2.5 किलो अफीम और ₹4 लाख के साथ चार गिरफ्तार

चतरा में 2.5 किलो अफीम के साथ चार तस्कर गिरफ्तार, चार लाख नकद बरामद पंजाब भेजने की तैयारी में थे आरोपी, छापेमारी के दौरान एक

Live Cricket

error: Content is protected !!