Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

चावल लदा ट्रक 40 फीट गहरी खाई में गिरा, चालक-उपचालक बाल-बाल बचे

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

चावल लदा ट्रक 40 फीट गहरी खाई में गिरा, चालक-उपचालक बाल-बाल बचे

चौपारण (हजारीबाग) :-चौपारण थाना क्षेत्र के दनुआ घाटी में शुक्रवार को एक बड़ा हादसा हो गया। चावल से लदा एक ट्रक अनियंत्रित होकर करीब 40 फीट गहरी खाई में जा गिरा। गनीमत रही कि इस हादसे में ट्रक का चालक और उपचालक दोनों सुरक्षित बच निकले।

थाना प्रभारी अनुपम प्रकाश पहुंचे मौके पर

घटना की जानकारी मिलते ही चौपारण थाना प्रभारी अनुपम प्रकाश पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। फिलहाल हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है, लेकिन प्रारंभिक जांच में ब्रेक फेल या सड़क पर फिसलन की आशंका जताई जा रही है।

राहत और बचाव कार्य जारी

हादसे के बाद स्थानीय प्रशासन और पुलिस की टीम ने राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया है। ट्रक को खाई से बाहर निकालने की कोशिशें जारी हैं। स्थानीय लोगों की मदद से चालक और उपचालक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। अच्छी बात यह रही कि दोनों को मामूली खरोंचें आई हैं, किसी तरह की गंभीर चोट नहीं लगी है।हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। लोग राहत कार्य में पुलिस की मदद करते नजर आए।

Ashish Yadav

Author: Ashish Yadav

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

Hazaribagh :बड़कागांव में ब्राउन शुगर के अवैध कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार, पांच तस्कर गिरफ्तार,11 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद

बड़कागांव में ब्राउन शुगर के अवैध कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार, पांच तस्कर गिरफ्तार,11 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद कदमाडीह पुल के पास पुलिस ने

Hazaribagh :हजारीबाग में पुलिस और राहुल दुबे गैंग के बीच मुठभेड़ की सूचना, डाटोखुर्द में मचा हड़कंप

हजारीबाग में पुलिस और राहुल दुबे गैंग के बीच मुठभेड़ की सूचना, डाटोखुर्द में मचा हड़कंप हजारीबाग:- जिले के कटकमसांडी थाना क्षेत्र अंतर्गत डाटोखुर्द में

Chatra:पोस्ता की खेती छोड़ें, बच्चों का भविष्य संवारें… मड़वा गांव पहुंचे चतरा SP अनिमेष नैथानी, ग्रामीणों से किया सीधा संवाद

पोस्ता की खेती छोड़ें, बच्चों का भविष्य संवारें… मड़वा गांव पहुंचे चतरा SP अनिमेष नैथानी, ग्रामीणों से किया सीधा संवाद SP की ग्रामीणों से दो

Chatra:पत्थलगड्डा में चोरों का आतंक! शिक्षक और झामुमो प्रखंड अध्यक्ष के घर लाखों की चोरी, नकदी-गहने समेत जरूरी दस्तावेज ले उड़े चोर

पत्थलगड्डा में चोरों का आतंक! शिक्षक और झामुमो प्रखंड अध्यक्ष के घर लाखों की चोरी, नकदी-गहने समेत जरूरी दस्तावेज ले उड़े चोर  छठ मनाने गया

Live Cricket

error: Content is protected !!