Search
Close this search box.
Search
Close this search box.
Home » झारखंड » चान्हो में पेड़ से टकराकर बाइक सवार मजदूर की मौत!

चान्हो में पेड़ से टकराकर बाइक सवार मजदूर की मौत!

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

चान्हो में पेड़ से टकराकर बाइक सवार मजदूर की मौत!

चान्हो :-थाना क्षेत्र के सिटी मोड़ के पास पेड़ से टकराकर एक बाइक सवार मजदूर की मौके पर मौत हो गई। घटना शुक्रवार को साढ़े 10 बजे की है। मृतक 21 वर्षीय शिवशंकर उरांव चान्हो थाना क्षेत्र के ताला डूमरटोली का निवासी था। बताया जाता है कि शिवशंकर किसी काम से बाइक से बीजूपाड़ा आ रहा था। घटना की जानकारी मिलने पर चान्हो पुलिस उसे लेकर चान्हो सीएचसी पहुंची, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार दो भाइयों में सबसे बड़ा भाई शिवशंकर बाहर जाकर मजदूरी का काम करता था और दो दिन पहले घर आया था। वह शादीशुदा था और उसका ढाई साल का एक बेटा भी है। उसकी मौत की खबर सुनकर पत्नी सहित परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। चान्हो पुलिस पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।

Rashtriy Samachar

Author: Rashtriy Samachar

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

झारखंड सशस्त्र पुलिस-07, पदमा में पीपिंग सेरेमनी का आयोजन, 27 नव-प्रोन्नत अधिकारियों का हुआ सम्मान

झारखंड सशस्त्र पुलिस-07, पदमा में पीपिंग सेरेमनी का आयोजन, 27 नव-प्रोन्नत अधिकारियों का हुआ सम्मान हजारीबाग:झारखंड सशस्त्र पुलिस-07 (जैप-07), पदमा, हजारीबाग के वाहिनी मुख्यालय में

3 महीने बाद चर्चित डबल मर्डर कांड का खुलासा पोता ही निकला दादा-दादी का हत्यारा, थाना प्रभारी दीपक सिंह की कार्रवाई की हो रही सराहना

3 महीने बाद चर्चित डबल मर्डर कांड का खुलासा पोता ही निकला दादा-दादी का हत्यारा, थाना प्रभारी दीपक सिंह की कार्रवाई की हो रही सराहना

चौपारण में अवैध शराब और नशे के खिलाफ पुलिस का बड़ा अभियान, थाना प्रभारी पंकज कुमार खुद संभाल रहे मोर्चा

चौपारण में अवैध शराब और नशे के खिलाफ पुलिस का बड़ा अभियान, थाना प्रभारी पंकज कुमार खुद संभाल रहे मोर्चा चौपारण: चौपारण थाना क्षेत्र में

पेलावल ओपी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 169 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद, तीन तस्कर गिरफ्तार

पेलावल ओपी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 169 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद, तीन तस्कर गिरफ्तार हजारीबाग:पेलावल ओपी क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थ कारोबार के खिलाफ पुलिस

Live Cricket

error: Content is protected !!