Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

चतरा-हजारीबाग बॉर्डर पर सुरक्षाबलों की बड़ी सफलता, 15 लाख का इनामी नक्सली ढेर

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

चतरा-हजारीबाग बॉर्डर पर सुरक्षाबलों की बड़ी सफलता, 15 लाख का इनामी नक्सली ढेर

चतरा/हजारीबाग: झारखंड के चतरा-हजारीबाग सीमा क्षेत्र में सुरक्षाबलों और प्रतिबंधित माओवादी नक्सलियों के बीच हुई भीषण मुठभेड़ में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। इस मुठभेड़ में माओवादी संगठन के सब-जोनल कमांडर और 15 लाख के इनामी नक्सली सहदेव समेत चार इनामी नक्सलियों के मारे जाने की सूचना है।

यह मुठभेड़ चतरा जिले के पिपरवार थाना क्षेत्र और हजारीबाग के केरेडारी थाना क्षेत्र के सीमावर्ती बटुका इलाके में हुई। सुरक्षाबलों में चतरा और हजारीबाग पुलिस के साथ कोबरा बटालियन के जवान शामिल थे। संयुक्त अभियान के दौरान दोनों ओर से काफी देर तक गोलीबारी होती रही, जिसके बाद सुरक्षाबलों ने इलाके को अपने नियंत्रण में ले लिया।

मुठभेड़ के बाद पूरे इलाके की घेराबंदी कर सघन सर्च अभियान चलाया जा रहा है। मौके से चार नक्सलियों के शव बरामद किए जाने के साथ ही भारी मात्रा में हथियार, कारतूस और नक्सली सामग्री मिलने की सूचना है। बरामद सामानों में अत्याधुनिक हथियार भी शामिल होने की आशंका जताई जा रही है।

चतरा के पुलिस अधीक्षक (एसपी) सुमित कुमार अग्रवाल ने मुठभेड़ में नक्सलियों के मारे जाने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि मारे गए नक्सलियों की पहचान की प्रक्रिया जारी है और विस्तृत जानकारी सर्च ऑपरेशन के पूरा होने के बाद साझा की जाएगी। सूचना मिलते ही एसपी खुद दलबल के साथ घटनास्थल के लिए रवाना हो गए।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, यह कार्रवाई नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में एक बड़ी सफलता मानी जा रही है, जिससे क्षेत्र में नक्सली गतिविधियों पर प्रभाव पड़ने की उम्मीद है। फिलहाल इलाके में सुरक्षा बलों की तैनाती बढ़ा दी गई है और आसपास के क्षेत्रों में भी सतर्कता बरती जा रही है।

Ashish Yadav

Author: Ashish Yadav

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

Hazaribagh :ज्वेलरी दुकान में हथियारबंद अपराधियों ने की डकैती परिवार को बंधक बनाकर करीब डेढ़ घंटे तक लूटपाट, नकदी-जेवरात लेकर फरार हुए अपराधी

ज्वेलरी दुकान में हथियारबंद अपराधियों ने की डकैती परिवार को बंधक बनाकर करीब डेढ़ घंटे तक लूटपाट, नकदी-जेवरात लेकर फरार हुए अपराधी हजारीबाग। चौपारण थाना

Chatra:-नारकोटिक्स विभाग का स्टाफ बताकर यात्री से 31.90 लाख की लूट का खुलासा पांच अपराधी गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त थार और 70 हजार रुपये नकद बरामद

नारकोटिक्स विभाग का स्टाफ बताकर यात्री से 31.90 लाख की लूट का खुलासा पांच अपराधी गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त थार और 70 हजार रुपये नकद

Chatra :सिमरिया में गुमटी दुकान में चोरी का खुलासा, एक गिरफ्तार चोरी का सामान लदा पिकअप जब्त, दो आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार

सिमरिया में गुमटी दुकान में चोरी का खुलासा, एक गिरफ्तार चोरी का सामान लदा पिकअप जब्त, दो आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार सिमरिया। सिमरिया

Hazaribagh :CEIR पोर्टल का कमाल: हजारीबाग पुलिस ने बरामद किए 39 गुम मोबाइल, असली धारकों को लौटाए

CEIR पोर्टल का कमाल: हजारीबाग पुलिस ने बरामद किए 39 गुम मोबाइल, असली धारकों को लौटाए एसपी की मौजूदगी में पुलिस कार्यालय में हुआ मोबाइल

Live Cricket

error: Content is protected !!