Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

चतरा में 25.67 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, हजारीबाग और गया के युवक शामिल

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

चतरा में 25.67 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, हजारीबाग और गया के युवक शामिल

चतरा:- चतरा पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए गिद्धौर थाना क्षेत्र से तीन युवकों को अवैध ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से कुल 25.67 ग्राम संदिग्ध ब्राउन शुगर, एक iPhone 13 मोबाइल और एक होंडा शाइन मोटरसाइकिल भी बरामद की है। तीनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

पुलिस अधीक्षक, चतरा को गुप्त सूचना मिली थी कि गिद्धौर थाना क्षेत्र के पेक्सा-गिद्धौर मुख्य मार्ग से तीन व्यक्ति अवैध ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री कर चौपारण की ओर जाने वाले हैं। सूचना के आधार पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (सिमरिया) नागरगोजे शुभम भउसाहेब (भा.पु.से.), अंचलाधिकारी गिद्धौर अनंत शयनम विश्वकर्मा, पुलिस निरीक्षक विपिन कुमार तथा गिद्धौर थाना प्रभारी पुरुषोत्तम अग्निहोत्री के नेतृत्व में विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया।

छापेमारी के दौरान पीराटांड़, पेक्सा-गिद्धौर मुख्य मार्ग के पास तीनों युवकों को रंगे हाथ पकड़ लिया गया।

गिरफ्तार आरोपी

  1. शुभम कुमार (19 वर्ष), पिता- सुरेश प्रसाद केशरी, ग्राम ताजपुर (ब्लॉक मोड़ के पास), थाना चौपारण, जिला हजारीबाग।
  2. रौशन कुमार (22 वर्ष), पिता- रंजीत साव, ग्राम ताजपुर (ब्लॉक मोड़ के पास), थाना चौपारण, जिला हजारीबाग।
  3. सुमित कुमार (20 वर्ष), पिता- रामोतार सिंह, ग्राम मसौंधा, थाना मोहनपुर, जिला गया (बिहार)।

बरामदगी

  • कुल 25.67 ग्राम संदिग्ध ब्राउन शुगर (तीन अलग-अलग पैकेटों में)
  • iPhone 13 मोबाइल
  • होंडा शाइन मोटरसाइकिल (DL9SCE-1930)

इस मामले में गिद्धौर थाना कांड संख्या 80/26 दिनांक 11 जुलाई 2026 के तहत NDPS Act की धारा 17(b), 21(b), 22(b), 27(a), 28 एवं 29 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है तथा मामले में आगे की जांच और छापेमारी जारी है।

Ashish Yadav

Author: Ashish Yadav

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

Chatra:-पंजाब तक फैला था अफीम तस्करी का नेटवर्क? चतरा में 2.5 किलो अफीम और ₹4 लाख के साथ चार गिरफ्तार

चतरा में 2.5 किलो अफीम के साथ चार तस्कर गिरफ्तार, चार लाख नकद बरामद पंजाब भेजने की तैयारी में थे आरोपी, छापेमारी के दौरान एक

Hazaribagh:बेटी-दामाद की हत्या के मामले में आया फैसला, 6 दोषियों को आजीवन कारावास

इचाक दोहरे हत्याकांड में 6 दोषियों को उम्रकैद, अधिकतम 3 लाख रुपये जुर्माना UPSC की तैयारी के दौरान हुई थी राहुल और पूजा की मुलाकात,

चतरा में पिकअप से 950 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद, चालक और सहचालक फरार

‏चतरा में पिकअप से 950 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद, चालक और सहचालक फरार मुरही के बोरों के नीचे छिपाकर रखी गई थी शराब, पुलिस

Hazaribagh:24 घंटे में चोरी की ग्लैमर बाइक बरामद, एक गिरफ्तार बड़कागांव थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह की त्वरित कार्रवाई से मिली सफलता, आरोपी भेजा गया न्यायिक हिरासत में

24 घंटे में चोरी की ग्लैमर बाइक बरामद, एक गिरफ्तार बड़कागांव थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह की त्वरित कार्रवाई से मिली सफलता, आरोपी भेजा गया

Live Cricket

error: Content is protected !!