Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

चतरा में नहीं थम रहा अवैध बालू उठाव, दिन-रात दौड़ रहे ट्रैक्टर

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

चतरा में नहीं थम रहा अवैध बालू उठाव, दिन-रात दौड़ रहे ट्रैक्टर

प्रशासनिक कार्रवाई के दावों के बीच बेखौफ जारी कारोबार, बढ़ी दुर्घटना की आशंका

चतरा: जिले में अवैध बालू उठाव का कारोबार लगातार जारी है। प्रशासन और खनन विभाग की ओर से समय-समय पर कार्रवाई के दावे किए जाते हैं, लेकिन विभिन्न नदी घाटों से दिन-रात बड़े पैमाने पर बालू की ढुलाई होने की चर्चा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बालू माफिया बिना किसी भय के अपना कारोबार संचालित कर रहे हैं।

ग्रामीणों के अनुसार, सुबह के समय ट्रैक्टरों के माध्यम से सबसे अधिक बालू की ढुलाई की जाती है। कई मार्गों पर ट्रैक्टरों की लंबी कतारें देखी जा सकती हैं। लोगों का आरोप है कि कार्रवाई के डर से चालक तेज रफ्तार में वाहन चलाते हैं, जिससे सड़क दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ गई है। कुछ दिन पहले भी किधर थाना क्षेत्र में ऐसी घटनाएं घट चुकी है।

सब सेट” होने की चर्चा, लेकिन पुष्टि नहीं

क्षेत्र में यह चर्चा भी है कि बालू कारोबार से जुड़े लोगों ने विभिन्न स्तरों पर अपने लिए अनुकूल माहौल बना लिया है, जिसके कारण वे बेखौफ होकर अवैध खनन और परिवहन कर रहे हैं। हालांकि, इन दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है और न ही इस संबंध में कोई आधिकारिक बयान सामने आया है।

बिना लाइसेंस चालक चला रहे ट्रैक्टर!

स्थानीय लोगों और सूत्रों का दावा है कि बालू ढुलाई में लगे कई ट्रैक्टर चालकों के पास वैध ड्राइविंग लाइसेंस नहीं है। यदि यह सही है, तो यह सड़क सुरक्षा के लिए गंभीर चिंता का विषय है। तेज रफ्तार और अनुभवहीन चालकों के कारण स्कूल जाने वाले बच्चों, बाइक सवारों और पैदल राहगीरों की सुरक्षा पर खतरा मंडरा रहा है।

ग्रामीण और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने जिला प्रशासन से,खनन विभाग और पुलिस प्रशासन से कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

ग्रामीणों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने जिला प्रशासन, खनन विभाग और पुलिस प्रशासन से अवैध बालू उठाव के खिलाफ प्रभावी अभियान चलाने की मांग की है। उनका कहना है कि नियमित जांच, वाहन सत्यापन और सख्त कानूनी कार्रवाई से न केवल अवैध कारोबार पर अंकुश लगाया जा सकता है, बल्कि संभावित दुर्घटनाओं को भी रोका जा सकेगा तथा सरकारी राजस्व की हानि भी रुकेगी।

स्थानीय लोगों का मानना है कि यदि समय रहते ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो अवैध बालू कारोबार और सड़क सुरक्षा दोनों ही बड़ी चुनौती बन सकते हैं।

रिपोर्ट:आशीष यादव

Rashtriy Samachar

Author: Rashtriy Samachar

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से बरामद मोबाइल फोन लोगों को सौंपे गए

सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से बरामद मोबाइल फोन लोगों को सौंपे गए हजारीबाग:- पुलिस अधीक्षक हजारीबाग के निर्देशानुसार 31 मई 2026 को सीईआईआर (Central Equipment

4 दिन में सबूत दो, नहीं तो FIR होगी– बाबूलाल मरांडी को इरफान अंसारी की खुली चेतावनी

बाबूलाल मरांडी को स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी की खुली चुनौती, बोले- 4 दिन में सबूत दें, नहीं तो होगी FIR! राष्ट्रीय समाचार डेस्क  रांची: झारखंड

राज्यसभा सीट पर महागठबंधन में मचा घमासान, विनोद सिंह का नाम आया सामने

राज्यसभा सीट पर महागठबंधन में बढ़ी हलचल! कांग्रेस की राह में CPI(ML) की नई चुनौती राष्ट्रीय समाचार डेस्क  रांची: झारखंड में राज्यसभा चुनाव की घोषणा

रांची से गायब मां-बेटी बिहार में मिलीं, फिरौती कॉल ने बढ़ाया रहस्य!

रांची से लापता मां-बेटी बिहार में मिलीं सकुशल, फिरौती कॉल ने बढ़ाया था सस्पेंस! रांची: राजधानी रांची के धुर्वा थाना क्षेत्र से रहस्यमय तरीके से

Live Cricket

error: Content is protected !!