चतरा में उपायुक्त की अध्यक्षता में CSR कार्यों की प्रगति की समीक्षा बैठक संपन्न

चतरा में उपायुक्त की अध्यक्षता में CSR कार्यों की प्रगति की समीक्षा बैठक संपन्न

चतरा:समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में उपायुक्त कीर्तिश्री जी की अध्यक्षता में कॉरपोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (CSR) से जुड़े कार्यों की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में विभिन्न कंपनियों द्वारा CSR मद से संचालित और प्रस्तावित परियोजनाओं की प्रगति का विस्तृत मूल्यांकन किया गया।बैठक में दिनांक 17 दिसंबर 2025 को आयोजित पिछली बैठक में दिए गए निर्देशों और उन पर हुई प्रगति की बिंदुवार समीक्षा की गई। उपायुक्त ने बताया कि चतरा जिले में CSR मद के अंतर्गत कई महत्वपूर्ण कार्यों के क्रियान्वयन हेतु CCL, NTPC, NHAI, IRCON और अन्य परियोजना कंपनियों को जिम्मेदारियां दी गई थीं।कुछ प्रस्तावित परियोजनाओं को संबंधित कंपनियों के बोर्ड से अनुमोदन मिल चुका है, और उपायुक्त ने सभी कार्यों के लिए यथाशीघ्र एमओयू प्रक्रिया पूर्ण करने और लंबित प्रस्तावों को शीघ्र स्वीकृति दिलाने का निर्देश दिया। उन्होंने CSR मद से संचालित योजनाओं की नियमित निगरानी और कंपनी प्रतिनिधियों के साथ समन्वय सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया। CSR प्रभारी को सभी प्रस्तावित और प्रगति पर चल रहे कार्यों का सतत फॉलोअप करते हुए समय-समय पर अद्यतन प्रतिवेदन देने का निर्देश दिया गया।बैठक में सिविल सर्जन डॉ. जगदीश प्रसाद, जिला खनन पदाधिकारी मनोज टोप्पो, अनुमंडल पदाधिकारी सिमरिया सह जिला परिवहन पदाधिकारी महेश्वरी प्रसाद, जिला सूचना विज्ञान पदाधिकारी, जिला शिक्षा अधीक्षक और विभिन्न कंपनियों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

Leave a Comment