Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

चतरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई:I20 कार से 27 लाख की अफीम जब्त,दो तस्कर गिरफ्तार,SP सुमित अग्रवाल की चेतावनी

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

चतरा पुलिस की एंटी-नारकोटिक्स टीम की बड़ी सफलता

I20 कार से 27 लाख की अफीम जब्त, दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार

चतरा: मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चतरा पुलिस की सख्त मुहिम एक बार फिर रंग लाई है। पुलिस अधीक्षक सुमित अग्रवाल के नेतृत्व में पत्थलगड्डा थाना क्षेत्र में एक बड़ी कार्रवाई की गई, जिसमें I20 कार (JH-01FF-5114) से 5.472 किलोग्राम अफीम जब्त की गई है। जब्त अफीम की अनुमानित अंतर्राष्ट्रीय कीमत लगभग 27 लाख रुपये बताई जा रही है।इस कार्रवाई में दो अंतरराज्यीय तस्करों — विक्रम कुमार (22 वर्ष) और राजन कुमार (20 वर्ष) — को गिरफ्तार किया गया है। दोनों चतरा जिले के निवासी हैं। पुलिस के अनुसार, आरोपी खूंटी से अफीम की खेप लाकर उत्तर प्रदेश में बेचने की फिराक में थे।

SP की अगुवाई में त्वरित कार्रवाई

एसपी को मिली गुप्त सूचना के आधार पर एसडीपीओ शुभम कुमार खंडेलवाल के नेतृत्व में विशेष छापामारी दल का गठन किया गया। टीम ने ग्राम बंदरचुआ स्थित संतोषी माता मंदिर के पास कार को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान अफीम के साथ दो मोबाइल फोन बरामद किए गए।

NDPS एक्ट में मामला दर्ज, संपत्ति होगी जब्त

एसपी सुमित अग्रवाल ने बताया कि गिरफ्तार तस्करों के खिलाफ NDPS एक्ट सहित कई धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा —“जो भी अफीम माफिया इस काले कारोबार में शामिल हैं, उनकी चल-अचल संपत्ति को जब्त किया जाएगा। चतरा पुलिस किसी को बख्शने वाली नहीं है।”उन्होंने बताया कि चतरा पुलिस अब संपत्ति जब्ती की प्रक्रिया भी शुरू कर चुकी है, जिससे अफीम माफियाओं में डर का माहौल बना है।

Ashish Yadav

Author: Ashish Yadav

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

Chatra:-पंजाब तक फैला था अफीम तस्करी का नेटवर्क? चतरा में 2.5 किलो अफीम और ₹4 लाख के साथ चार गिरफ्तार

चतरा में 2.5 किलो अफीम के साथ चार तस्कर गिरफ्तार, चार लाख नकद बरामद पंजाब भेजने की तैयारी में थे आरोपी, छापेमारी के दौरान एक

Hazaribagh:बेटी-दामाद की हत्या के मामले में आया फैसला, 6 दोषियों को आजीवन कारावास

इचाक दोहरे हत्याकांड में 6 दोषियों को उम्रकैद, अधिकतम 3 लाख रुपये जुर्माना UPSC की तैयारी के दौरान हुई थी राहुल और पूजा की मुलाकात,

चतरा में पिकअप से 950 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद, चालक और सहचालक फरार

‏चतरा में पिकअप से 950 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद, चालक और सहचालक फरार मुरही के बोरों के नीचे छिपाकर रखी गई थी शराब, पुलिस

Hazaribagh:24 घंटे में चोरी की ग्लैमर बाइक बरामद, एक गिरफ्तार बड़कागांव थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह की त्वरित कार्रवाई से मिली सफलता, आरोपी भेजा गया न्यायिक हिरासत में

24 घंटे में चोरी की ग्लैमर बाइक बरामद, एक गिरफ्तार बड़कागांव थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह की त्वरित कार्रवाई से मिली सफलता, आरोपी भेजा गया

Live Cricket

error: Content is protected !!