Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

चतरा: पीएम श्री योजना के तहत FLN मेला का सफल आयोजन, शिक्षा पर जोर

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

चतरा: पीएम श्री योजना के तहत FLN मेला का सफल आयोजन, शिक्षा पर जोर

चतरा: पीएम श्री योजना के तहत जिला स्तरीय उन्मुखीकरण सह FLN (फाउंडेशनल लिटरेसी एंड न्यूमेरसी) मेला का आयोजन जिला सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस, चतरा में भव्य रूप से संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ उपायुक्त कीर्तिश्री एवं अन्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) को सशक्त बनाना, सहकर्मी अधिगम को बढ़ावा देना तथा विद्यार्थियों की प्रतिभा को मंच प्रदान करना था। इस अवसर पर सिमरिया विधायक उज्ज्वल कुमार दास, चतरा विधायक जनार्दन पासवान, नगर परिषद अध्यक्ष अताउर रहमान सहित कई जनप्रतिनिधि व शिक्षा विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित शिक्षक मोहम्मद इजाज़ुल हक ने किया। उन्होंने पीएम श्री योजना के छह प्रमुख स्तंभों की जानकारी दी। साथ ही SMC सदस्यों के लिए उन्मुखीकरण सत्र आयोजित कर उनकी भूमिका व जिम्मेदारियों से अवगत कराया गया.विधायक उज्ज्वल कुमार दास ने “पढ़ेगा चतरा, बढ़ेगा झारखंड” का संदेश दिया, जबकि विधायक जनार्दन पासवान ने शिक्षा को समाज परिवर्तन का आधार बताया। उपायुक्त कीर्तिश्री ने कहा कि हर बच्चे में प्रतिभा होती है, जिसे सही माहौल देकर निखारना जरूरी है।मेले में 14 पीएम श्री विद्यालयों द्वारा स्टॉल लगाकर FLN से जुड़ी शिक्षण सामग्री का प्रदर्शन किया गया, जिससे विद्यालयों के बीच नवाचार और बेहतर शिक्षण पद्धतियों का आदान-प्रदान हुआ।कार्यक्रम में शिक्षा परियोजना से जुड़े पदाधिकारी व कर्मियों ने भी सक्रिय भूमिका निभाई। प्रतिभागियों ने आयोजन को उपयोगी और प्रेरणादायक बताया।

Ashish Yadav

Author: Ashish Yadav

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

हजारीबाग पुलिस की बड़ी पहल: 65 गुम मोबाइल बरामद, असली धारकों को सौंपे गए फोन

हजारीबाग पुलिस की बड़ी पहल: 65 गुम मोबाइल बरामद, असली धारकों को सौंपे गए फोन CEIR पोर्टल के जरिए पुलिस ने बरामद किए गुम मोबाइल,

अवैध कोयला कारोबार पर CISF का बड़ा प्रहार, 256.71 टन अवैध कोयला बरामद 50 किलोमीटर दूर दुर्गम वन क्षेत्र में

अवैध कोयला कारोबार पर CISF का बड़ा प्रहार, 256.71 टन अवैध कोयला बरामद 50 किलोमीटर दूर दुर्गम वन क्षेत्र में चला करीब 13 घंटे का

Live Cricket

error: Content is protected !!