Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

चतरा डीसी रवि आनंद देश के उत्कृष्ट जिलाधिकारियों में शामिल,फेम इंडिया–एशिया पोस्ट सर्वे 2026 में मिला राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

चतरा डीसी रवि आनंद देश के उत्कृष्ट जिलाधिकारियों में शामिल

फेम इंडिया–एशिया पोस्ट सर्वे 2026 में मिला राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान

चतरा: चतरा जिले के उपायुक्त रवि आनंद को देश के सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारियों की सूची में शामिल किया गया है। फेम इंडिया–एशिया पोस्ट द्वारा जारी “सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026” राष्ट्रीय सर्वे में उन्हें उत्कृष्ट प्रशासनिक कार्यों, जनहित आधारित पहलों और प्रभावी नेतृत्व क्षमता के लिए यह सम्मान प्राप्त हुआ है।

यह उपलब्धि उन्हें विशेष रूप से जामताड़ा जिले में उपायुक्त के रूप में किए गए उल्लेखनीय कार्यों के आधार पर मिली है। राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित इस सर्वे में प्रशासनिक दक्षता, विकास योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन, जनसरोकार, नवाचार, संकट प्रबंधन, पारदर्शिता एवं जनसेवा जैसे कई महत्वपूर्ण मानकों पर अधिकारियों का मूल्यांकन किया गया।

इन सभी मापदंडों पर बेहतर प्रदर्शन करते हुए रवि आनंद ने देशभर के जिलाधिकारियों के बीच अपनी अलग पहचान बनाई। जामताड़ा में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने जनसमस्याओं के त्वरित समाधान, विकास योजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग, प्रशासनिक समन्वय और आम लोगों से सीधा संवाद स्थापित करने जैसे कई प्रभावी कदम उठाए थे, जिसकी व्यापक सराहना हुई थी।

वर्तमान में चतरा जिले में भी उनके नेतृत्व में प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में लगातार कार्य किए जा रहे हैं। सड़क सुरक्षा, पेयजल व्यवस्था, स्वास्थ्य सेवाएं, शिक्षा व्यवस्था एवं जनसमस्याओं के त्वरित निष्पादन को लेकर जिला प्रशासन लगातार सक्रिय भूमिका निभा रहा है।

फेम इंडिया–एशिया पोस्ट का यह सर्वे देशभर के उत्कृष्ट प्रशासनिक अधिकारियों के कार्यों को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने की एक महत्वपूर्ण पहल मानी जाती है। रवि आनंद को मिली यह उपलब्धि चतरा जिले के लिए भी गौरव का विषय मानी जा रही है।

Ashish Yadav

Author: Ashish Yadav

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

Hazaribagh :ज्वेलरी दुकान में हथियारबंद अपराधियों ने की डकैती परिवार को बंधक बनाकर करीब डेढ़ घंटे तक लूटपाट, नकदी-जेवरात लेकर फरार हुए अपराधी

ज्वेलरी दुकान में हथियारबंद अपराधियों ने की डकैती परिवार को बंधक बनाकर करीब डेढ़ घंटे तक लूटपाट, नकदी-जेवरात लेकर फरार हुए अपराधी हजारीबाग। चौपारण थाना

Chatra:-नारकोटिक्स विभाग का स्टाफ बताकर यात्री से 31.90 लाख की लूट का खुलासा पांच अपराधी गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त थार और 70 हजार रुपये नकद बरामद

नारकोटिक्स विभाग का स्टाफ बताकर यात्री से 31.90 लाख की लूट का खुलासा पांच अपराधी गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त थार और 70 हजार रुपये नकद

Chatra :सिमरिया में गुमटी दुकान में चोरी का खुलासा, एक गिरफ्तार चोरी का सामान लदा पिकअप जब्त, दो आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार

सिमरिया में गुमटी दुकान में चोरी का खुलासा, एक गिरफ्तार चोरी का सामान लदा पिकअप जब्त, दो आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार सिमरिया। सिमरिया

Hazaribagh :CEIR पोर्टल का कमाल: हजारीबाग पुलिस ने बरामद किए 39 गुम मोबाइल, असली धारकों को लौटाए

CEIR पोर्टल का कमाल: हजारीबाग पुलिस ने बरामद किए 39 गुम मोबाइल, असली धारकों को लौटाए एसपी की मौजूदगी में पुलिस कार्यालय में हुआ मोबाइल

Live Cricket

error: Content is protected !!