Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

चंपारण की धरती पर गरजे अमित शाह, कहा— “कांग्रेस-राजद के कार्यकाल में…”

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

चंपारण की धरती पर गरजे अमित शाह, कहा— “कांग्रेस-राजद के कार्यकाल में…”

पटना:बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए चुनाव प्रचार के अंतिम दिन केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पश्चिम चंपारण के मैनातांड में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने विपक्ष पर तीखे हमले किए और NDA सरकार की उपलब्धियों को गिनाया।गृह मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जोड़ी ने बिहार और देश के विकास को नई दिशा दी है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने बिहार को जंगलराज से बाहर निकाला, जबकि NDA सरकार ने राज्य के हर क्षेत्र में विकास कार्य किए।

लालू-राबड़ी और कांग्रेस पर तंज

अमित शाह ने अपने संबोधन में RJD और कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कहा—“लालू-राबड़ी अपने बेटे को मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं और सोनिया गांधी अपने बेटे को प्रधानमंत्री बनाना चाहती हैं। लेकिन मैं साफ कर देना चाहता हूँ कि दोनों में से किसी का सपना पूरा नहीं होगा। न बिहार में मुख्यमंत्री की वैकेंसी है, न देश में प्रधानमंत्री की।”उन्होंने राहुल गांधी की ‘वोटर अधिकार यात्रा’ पर तंज कसते हुए कहा कि यह यात्रा ‘वोटर अधिकार नहीं, घुसपैठिया बचाओ यात्रा’ है। शाह ने आरोप लगाया कि विपक्ष देश में अवैध घुसपैठियों को बचाना चाहता है, जो गरीबों के हक पर कब्जा कर रहे हैं।

नक्सलवाद और घुसपैठ पर बड़ा बयान

अमित शाह ने कहा कि NDA सरकार ने बिहार को नक्सल और माओवादी मुक्त किया, और अब लक्ष्य देश को घुसपैठ से मुक्त कराना है। उन्होंने कहा—“कांग्रेस और राजद के शासन में बिहार के कई जिलों में सुरक्षा हालात इतने खराब थे कि वहाँ शाम 3 बजे के बाद वोटिंग तक नहीं होती थी, लेकिन अब पहली बार उन जिलों में शाम 5 बजे तक मतदान होगा। यह बदलाव NDA सरकार की देन है।”

6 नवंबर को NDA के पक्ष में मतदान की अपील

अमित शाह ने जनता से 6 नवंबर को होने वाले मतदान में NDA के पक्ष में वोट करने की अपील की और कहा कि बिहार में विकास की गति बनाए रखने के लिए NDA की सरकार जरूरी है।

Ashish Yadav

Author: Ashish Yadav

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

बड़कागांव थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह को बांधा गया परमात्म रक्षा सूत्र, बुराइयों से दूर रहने का दिया संदेश

बड़कागांव थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह को बांधा गया परमात्म रक्षा सूत्र, बुराइयों से दूर रहने का दिया संदेश ब्रह्माकुमारी सरिता ने कहा- सच्चा रक्षाबंधन

सिमरिया में अवैध हथियार और चोरी की 4 बाइक बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

सिमरिया में अवैध हथियार और चोरी की 4 बाइक बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार गुप्त सूचना पर पुलिस की छापेमारी, घर की तलाशी में कंट्रीमेड बंदूक

स्मार्ट विलेज दैहर को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग बदहाल, कीचड़ से भरा रास्ता बना मुसीबत

स्मार्ट विलेज दैहर को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग बदहाल, कीचड़ से भरा रास्ता बना मुसीबत दैहर पंचायत का मुख्य मार्ग जर्जर, स्कूली बच्चे फिसल कर

Chatra :ऑपरेशन भरोसा: चतरा पुलिस ने बरामद किए 18 गुम मोबाइल, वास्तविक धारकों को सौंपे

ऑपरेशन भरोसा: चतरा पुलिस ने बरामद किए 18 गुम मोबाइल, वास्तविक धारकों को सौंपे एक माह के विशेष अभियान में चतरा समेत अन्य जिलों से

Live Cricket

error: Content is protected !!