Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

गुमला एसपी की व्यापारियों से अपील: लेवी की धमकी से न डरें, पुलिस को तुरंत दें सूचना

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

गुमला एसपी की व्यापारियों से अपील: लेवी की धमकी से न डरें, पुलिस को तुरंत दें सूचना

गुमला:-गुमला जिले में नक्सलवाद और आपराधिक गतिविधियों पर काफी हद तक नियंत्रण पा लिया गया है। इस बात की जानकारी देते हुए एसपी शंभू कुमार सिंह ने जिले के व्यापारियों और ठेकेदारों से अपील की है कि लेवी की धमकी या फिर किसी भी प्रकार के दबाव से न डरें।उन्होंने बताया कि कुछ असामाजिक तत्व अब भी नक्सलियों और अपराधियों के नाम का डर दिखाकर लेवी मांगने की कोशिश कर रहे हैं। ऐसी किसी भी कॉल या धमकी की सूचना तुरंत पुलिस को दें। उन्होंने भरोसा दिलाया कि सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।एसपी ने कहा कि पुलिस ऐसे तत्वों पर लगातार नजर रखे हुए है और जो भी व्यक्ति इस प्रकार की अवैध गतिविधि में शामिल होगा, उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। उन्होंने दोहराया कि जिले के किसी भी व्यवसायी या ठेकेदार को डरने की जरूरत नहीं है — कानून और पुलिस उनके साथ है।समय पर दी गई सूचना से ही अपराध पर लगाम लगाई जा सकती है। आम नागरिकों की सतर्कता और सहयोग से ही अपराध मुक्त गुमला की दिशा में कदम बढ़ाया जा सकता है।

Ashish Yadav

Author: Ashish Yadav

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

Hazaribagh: आरोग्यम नर्सिंग संस्थान की खास महल जमीन पर प्रशासन सख्त, निर्माण रोकने का आदेश; लीज के दस्तावेज तलब

Hazaribagh News: आरोग्यम नर्सिंग संस्थान की खास महल जमीन पर प्रशासन सख्त, निर्माण रोकने का आदेश; लीज के दस्तावेज तलब 2008 के बाद लीज नवीनीकरण

Chatra :आम्रपाली कोल परियोजना में मजदूरी भुगतान पर सवाल, NCC कंपनी पर 541 रुपये प्रतिदिन देने का आरोप

आम्रपाली कोल परियोजना में मजदूरी भुगतान पर सवाल, NCC कंपनी पर 541 रुपये प्रतिदिन देने का आरोप टेंडर की शर्तों के अनुसार मजदूरी नहीं मिलने

Hazaribagh News: दुर्गा पूजा को लेकर पुलिस अलर्ट, SP ने पूजा पंडालों का किया औचक निरीक्षण; 25 जगह ड्रॉपगेट और 8 स्थानों पर पार्किंग

Hazaribagh News: दुर्गा पूजा को लेकर पुलिस अलर्ट, SP ने पूजा पंडालों का किया औचक निरीक्षण; 25 जगह ड्रॉपगेट और 8 स्थानों पर पार्किंग हजारीबाग।

Ranchi News: साहेबगंज सड़क घोटाले में बड़ी कार्रवाई, 3 इंजीनियर सस्पेंड; रिटायर्ड अभियंता पर भी गिरेगी गाज

Ranchi News: साहेबगंज सड़क घोटाले में बड़ी कार्रवाई, 3 इंजीनियर सस्पेंड; रिटायर्ड अभियंता पर भी गिरेगी गाज रांची। झारखंड में सड़क निर्माण में अनियमितता के

Live Cricket

error: Content is protected !!