Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

गिरिडीह में फाइनेंस वसूली एजेंटों की गुंडागर्दी, युवक से मारपीट, महिलाओं पर की अश्लील टिप्पणी

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

गिरिडीह में फाइनेंस वसूली एजेंटों की गुंडागर्दी, युवक से मारपीट, महिलाओं पर की अश्लील टिप्पणी।

बकाया किस्त मांगने के नाम पर सड़क पर रोकी बाइक, विरोध करने पर हुआ हंगामा।

गिरिडीह:झारखंड के गिरिडीह जिले में वाहन फाइनेंस कंपनियों के वसूली एजेंटों की दबंगई का मामला सामने आया है। बकाया किस्त की वसूली के नाम पर एजेंट अब खुलेआम गुंडागर्दी पर उतर आए हैं। ताजा घटना शुक्रवार की है, जहां टीवीएस कंपनी से फाइनेंस कराए युवक पंकज तुरी के साथ मारपीट की गई।मिली जानकारी के अनुसार, पंकज तुरी अपनी पत्नी और बहन के साथ बाइक से शहर के बरगंडा नया पुल के पास से गुजर रहे थे। इसी दौरान पांच वसूली एजेंटों ने उनकी बाइक को जबरन रुकवाया और बकाया किस्त तुरंत चुकाने का दबाव बनाने लगे।
आरोप है कि पैसे नहीं देने पर एजेंटों ने पंकज के साथ मारपीट शुरू कर दी। इतना ही नहीं, उन्होंने पंकज की पत्नी और बहन को लेकर अश्लील टिप्पणी भी की। जब पंकज ने इसका विरोध किया और महिलाओं के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग न करने की बात कही, तो मामला और बढ़ गया।घटना के दौरान स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने जब वसूली एजेंटों का विरोध किया, तो हालात बिगड़ते देख एजेंट मौके से फरार हो गए। इस दौरान एक एजेंट अपनी बाइक घटनास्थल पर ही छोड़कर भाग निकला।घटना की सूचना नगर थाना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई की बात कही जा रही है।

Ashish Yadav

Author: Ashish Yadav

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

हजारीबाग पुलिस की बड़ी पहल: 65 गुम मोबाइल बरामद, असली धारकों को सौंपे गए फोन

हजारीबाग पुलिस की बड़ी पहल: 65 गुम मोबाइल बरामद, असली धारकों को सौंपे गए फोन CEIR पोर्टल के जरिए पुलिस ने बरामद किए गुम मोबाइल,

अवैध कोयला कारोबार पर CISF का बड़ा प्रहार, 256.71 टन अवैध कोयला बरामद 50 किलोमीटर दूर दुर्गम वन क्षेत्र में

अवैध कोयला कारोबार पर CISF का बड़ा प्रहार, 256.71 टन अवैध कोयला बरामद 50 किलोमीटर दूर दुर्गम वन क्षेत्र में चला करीब 13 घंटे का

Live Cricket

error: Content is protected !!