Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

गिरिडीह में अवैध कोयला तस्करों पर बड़ी कार्रवाई, छापेमारी में 1 दर्जन बाइक जब्त

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

गिरिडीह में अवैध कोयला तस्करों पर बड़ी कार्रवाई, छापेमारी में 1 दर्जन बाइक जब्त

गिरिडीह: जिले में अवैध कोयला कारोबार के खिलाफ प्रशासन और सीसीएल (CCL) की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तस्करों के मंसूबों पर पानी फेर दिया। देर रात कबरीबाद माइंस के समीप छापेमारी कर करीब एक दर्जन बाइक जब्त की गई है।

यह कार्रवाई सीसीएल कोलियरी के परियोजना पदाधिकारी जीएस मीणा के नेतृत्व में सुरक्षा विभाग और अधिकारियों की टीम द्वारा की गई। गुप्त सूचना के आधार पर टीम ने इलाके में दबिश दी, जहां अवैध खनन की गतिविधियां संचालित हो रही थीं।

जानकारी के अनुसार, कबरीबाद क्षेत्र में सुरंग बनाकर अवैध रूप से कोयला निकाला जा रहा था। खनन के बाद तस्कर कोयले को बाइक के जरिए बाहर ले जाने की तैयारी में थे। बड़ी संख्या में तस्कर बाइक लेकर मौके पर पहुंचे हुए थे।

इसी दौरान छापेमारी की भनक लगते ही कई तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। हालांकि टीम ने मौके से करीब एक दर्जन बाइक जब्त करने में सफलता हासिल की।

छापेमारी के दौरान मुफ्फसिल थाना प्रभारी भी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया। जब्त सभी बाइक को आगे की कार्रवाई के लिए थाने को सौंप दिया गया है।

परियोजना पदाधिकारी जीएस मीणा ने कहा कि इस प्रकार का अवैध खनन न केवल कानून का उल्लंघन है, बल्कि इसमें शामिल लोग अपनी जान को भी जोखिम में डालते हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि इस तरह की गतिविधियों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

प्रशासन की इस कार्रवाई से अवैध कोयला कारोबार में लगे लोगों में हड़कंप मच गया है।

Ashish Yadav

Author: Ashish Yadav

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

Chatra:-पंजाब तक फैला था अफीम तस्करी का नेटवर्क? चतरा में 2.5 किलो अफीम और ₹4 लाख के साथ चार गिरफ्तार

चतरा में 2.5 किलो अफीम के साथ चार तस्कर गिरफ्तार, चार लाख नकद बरामद पंजाब भेजने की तैयारी में थे आरोपी, छापेमारी के दौरान एक

Hazaribagh:बेटी-दामाद की हत्या के मामले में आया फैसला, 6 दोषियों को आजीवन कारावास

इचाक दोहरे हत्याकांड में 6 दोषियों को उम्रकैद, अधिकतम 3 लाख रुपये जुर्माना UPSC की तैयारी के दौरान हुई थी राहुल और पूजा की मुलाकात,

चतरा में पिकअप से 950 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद, चालक और सहचालक फरार

‏चतरा में पिकअप से 950 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद, चालक और सहचालक फरार मुरही के बोरों के नीचे छिपाकर रखी गई थी शराब, पुलिस

Hazaribagh:24 घंटे में चोरी की ग्लैमर बाइक बरामद, एक गिरफ्तार बड़कागांव थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह की त्वरित कार्रवाई से मिली सफलता, आरोपी भेजा गया न्यायिक हिरासत में

24 घंटे में चोरी की ग्लैमर बाइक बरामद, एक गिरफ्तार बड़कागांव थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह की त्वरित कार्रवाई से मिली सफलता, आरोपी भेजा गया

Live Cricket

error: Content is protected !!