Search
Close this search box.
Search
Close this search box.
Home » Crime News » गिद्धौर में 20 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ युवक गिरफ्तार, NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज

गिद्धौर में 20 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ युवक गिरफ्तार, NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

गिद्धौर में 20 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ युवक गिरफ्तार, NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज

गिधौर,चतरा:गिद्धौर थाना पुलिस ने गश्ती के दौरान एक युवक को 20 ग्राम अवैध ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक की पहचान रिजवान अंसारी (19 वर्ष), पिता इरफान अंसारी, ग्राम दुवारी, थाना गिद्धौर, जिला चतरा के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार 23 जून 2026 की शाम गश्ती के दौरान बघमरी स्थित चतरा-हजारीबाग मुख्य सड़क के किनारे एक युवक संदिग्ध अवस्था में खड़ा दिखाई दिया। पुलिस वाहन को अपनी ओर आते देख वह भागने लगा, जिसके बाद जवानों ने पीछा कर उसे पकड़ लिया।

तलाशी के दौरान अंचलाधिकारी गिद्धौर की उपस्थिति में उसके पास से सफेद कागज में लपेटा हुआ करीब 20 ग्राम अवैध ब्राउन शुगर और एक मोटरोला कंपनी का स्मार्टफोन बरामद किया गया। बरामद सामग्री को विधिवत जब्त कर युवक को गिरफ्तार कर लिया गया।

इस संबंध में गिद्धौर थाना कांड संख्या 75/26 दर्ज करते हुए एनडीपीएस एक्ट की सुसंगत धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है। गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।

छापेमारी दल में अंचलाधिकारी अनंत शयनम विश्वकर्मा, थाना प्रभारी पुरुषोत्तम अग्निहोत्री, सहायक अवर निरीक्षक विद्यानंद शर्मा तथा गिद्धौर थाना के सशस्त्र बल शामिल थे।

Leave a Comment

[wonderplugin_slider id=1]

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

गिद्धौर में 20 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ युवक गिरफ्तार, NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज

गिद्धौर में 20 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ युवक गिरफ्तार, NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज गिधौर,चतरा:गिद्धौर थाना पुलिस ने गश्ती के दौरान एक युवक

लक्ष्मी देवी मेमोरियल इंटर स्कूल टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब एंजेल्स हाई स्कूल के नाम

लक्ष्मी देवी मेमोरियल इंटर स्कूल टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब एंजेल्स हाई स्कूल के नाम डीपीएस हजारीबाग को 4 विकेट से हराकर बना चैंपियन, पियूष

गवाह टूटे, केस छूटे! क्या अपराधियों के आगे बेबस है झारखंड पुलिस?

गवाह असुरक्षित, न्याय अधूरा! झारखंड में क्यों टूट रही न्याय व्यवस्था की सबसे अहम कड़ी? राष्ट्रीय समाचार डेस्क :-अपराध की दुनिया में एक पुरानी कहावत

वनभूमि पर बन रहे चेक डैम को लेकर बढ़ा विवाद, सूचना पट्ट नहीं लगाने पर ग्रामीणों में आक्रोश

वनभूमि पर बन रहे चेक डैम को लेकर बढ़ा विवाद, सूचना पट्ट नहीं लगाने पर ग्रामीणों में आक्रोश बरही/चौपारण: चौपारण प्रादेशिक वन प्रक्षेत्र अंतर्गत वनभूमि

Live Cricket