Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

गिद्धौर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 27 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ 5 गिरफ्तार, कई आपराधिक मामलों से जुड़े हैं आरोपी

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

गिद्धौर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 27 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ 5 गिरफ्तार, कई आपराधिक मामलों से जुड़े हैं आरोपी

गिद्धौर/चतरा, 05 मई 2026:जिले के गिद्धौर थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध मादक पदार्थ के खिलाफ अभियान में सफलता हासिल की है। गस्ती के दौरान पुलिस ने पांच संदिग्ध युवकों को पकड़कर उनके पास से करीब 27 ग्राम ब्राउन शुगर, 6 स्मार्टफोन और तीन मोटरसाइकिल जब्त की हैं। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।

जानकारी के अनुसार, 05 मई की संध्या में गिद्धौर थाना पुलिस क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान राजाटांड से कोलेश्वरी मंदिर जाने वाले सुनसान मार्ग पर पांच युवक मोटरसाइकिल खड़ी कर आपस में बातचीत करते हुए इधर-उधर नजर रख रहे थे। उनकी गतिविधियां संदिग्ध लगने पर गश्ती दल ने वाहन रोककर पूछताछ करनी चाही। पुलिस को देखते ही सभी युवक भागने लगे, लेकिन जवानों ने पीछा कर उन्हें पकड़ लिया।

पकड़े गए युवकों की पहचान सक्षम कुमार पाण्डेय उर्फ बादशाह (26), राजा बाबू उर्फ राजा (25), मो. शाहबाज उर्फ मोनू (21), दिनेश कुमार उर्फ रफ्तार (22) और सुनील कुमार (27) के रूप में हुई है। ये सभी चतरा जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों के निवासी हैं।

तलाशी के दौरान अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (सिमरिया) नागरगोजे शुभम भउसाहेब के नेतृत्व में आरोपियों के पास से अवैध ब्राउन शुगर बरामद किया गया। इसके साथ ही छह स्मार्टफोन और तीन मोटरसाइकिल (प्लैटिना JH02V-1967, TVS रोनिन JH13M-5026 तथा एक बिना रजिस्ट्रेशन नंबर की पल्सर) भी जब्त की गई।

इस संबंध में गिद्धौर थाना कांड संख्या 53/26 दर्ज कर NDPS एक्ट की सुसंगत धाराओं के तहत मामला कायम किया गया है।

अपराधिक इतिहास खंगालने पर चौंकाने वाले खुलासे

गिरफ्तार आरोपियों में दिनेश कुमार उर्फ रफ्तार और सुनील कुमार का आपराधिक इतिहास काफी गंभीर पाया गया है। दिनेश कुमार पर लूट, आर्म्स एक्ट, दुष्कर्म एवं पॉक्सो एक्ट समेत कई संगीन धाराओं में पूर्व से मामले दर्ज हैं। वहीं सुनील कुमार पर भी NDPS एक्ट और धोखाधड़ी सहित कई मामलों में प्राथमिकी दर्ज है।

छापेमारी दल में ये अधिकारी रहे शामिल

इस कार्रवाई में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सिमरिया नागरगोजे शुभम भउसाहेब, गिद्धौर थाना प्रभारी पुरुषोत्तम अग्निहोत्री, सहायक अवर निरीक्षक महेंद्र ठाकुर, तकनीकी शाखा चतरा एवं गिद्धौर थाना के सशस्त्र बल शामिल थे।

पुलिस ने बताया कि इलाके में मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा और इस तरह के अवैध धंधे में शामिल लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Ashish Yadav

Author: Ashish Yadav

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

बड़कागांव थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह को बांधा गया परमात्म रक्षा सूत्र, बुराइयों से दूर रहने का दिया संदेश

बड़कागांव थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह को बांधा गया परमात्म रक्षा सूत्र, बुराइयों से दूर रहने का दिया संदेश ब्रह्माकुमारी सरिता ने कहा- सच्चा रक्षाबंधन

सिमरिया में अवैध हथियार और चोरी की 4 बाइक बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

सिमरिया में अवैध हथियार और चोरी की 4 बाइक बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार गुप्त सूचना पर पुलिस की छापेमारी, घर की तलाशी में कंट्रीमेड बंदूक

स्मार्ट विलेज दैहर को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग बदहाल, कीचड़ से भरा रास्ता बना मुसीबत

स्मार्ट विलेज दैहर को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग बदहाल, कीचड़ से भरा रास्ता बना मुसीबत दैहर पंचायत का मुख्य मार्ग जर्जर, स्कूली बच्चे फिसल कर

Chatra :ऑपरेशन भरोसा: चतरा पुलिस ने बरामद किए 18 गुम मोबाइल, वास्तविक धारकों को सौंपे

ऑपरेशन भरोसा: चतरा पुलिस ने बरामद किए 18 गुम मोबाइल, वास्तविक धारकों को सौंपे एक माह के विशेष अभियान में चतरा समेत अन्य जिलों से

Live Cricket

error: Content is protected !!