Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

गिद्धौर पुलिस ने पूजा पंडाल वॉलंटियर्स को किया सम्मानित, T-शर्ट पहनाकर दी विशिष्ट पहचान

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

गिद्धौर पुलिस ने पूजा पंडाल वॉलंटियर्स को किया सम्मानित, T-शर्ट पहनाकर दी विशिष्ट पहचान

गिद्धौर– नवरात्रि और दुर्गा पूजा के पावन अवसर पर गिद्धौर थाना पुलिस ने सुरक्षा और व्यवस्था को लेकर विशेष तैयारियाँ की हैं। गिद्धौर थाना प्रभारी शिवा यादव ने पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार के दिशा निर्देशों के आलोक में, सभी पूजा पंडालों में तैनात वॉलंटियर्स को उनकी भूमिका के महत्व को ध्यान में रखते हुए विशिष्ट पहचान के लिए टी-शर्ट प्रदान की गई।पुलिस अधीक्षक ने वॉलंटियर्स को सुरक्षा और व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए। इसके तहत वॉलंटियर्स को पंडालों में भीड़ नियंत्रण, प्रवेश और निकास द्वार पर मुस्तैदी से निगरानी रखने, श्रद्धालुओं को व्यवस्थित मार्ग से भेजने और सुरक्षाकर्मियों के साथ मिलकर कार्य करने की जिम्मेदारी सौंपी गई।साथ ही, पंडाल और उसके आसपास के क्षेत्रों में साफ-सफाई बनाए रखने, कचरा प्रबंधन करने और पूजा के दौरान एवं बाद में श्रद्धालुओं में प्रसाद का सुचारू वितरण सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी भी वॉलंटियर्स को दी गई। महिला, बच्चे और बुजुर्गों की सुरक्षा और उनकी सुविधा पर विशेष ध्यान देने का निर्देश भी वॉलंटियर्स को दिया गया।इस अवसर पर वॉलंटियर्स को प्रेरित करते हुए कहा गया कि वे तन-मन से काम करें और पंडालों के आसपास का माहौल सुरक्षित और अनुशासित बनाए रखें। टी-शर्ट वितरण समारोह के दौरान वॉलंटियर्स ने अपने कर्तव्यों को ईमानदारी और निष्ठा के साथ निभाने का संकल्प लिया।गिद्धौर पुलिस का कहना है कि इस पहल से न केवल पंडालों में श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित होगी, बल्कि पूजा समारोह का माहौल और अधिक शांतिपूर्ण और व्यवस्थित बनेगा।

Ashish Yadav

Author: Ashish Yadav

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

Hazaribagh News: दुर्गा पूजा को लेकर पुलिस अलर्ट, SP ने पूजा पंडालों का किया औचक निरीक्षण; 25 जगह ड्रॉपगेट और 8 स्थानों पर पार्किंग

Hazaribagh News: दुर्गा पूजा को लेकर पुलिस अलर्ट, SP ने पूजा पंडालों का किया औचक निरीक्षण; 25 जगह ड्रॉपगेट और 8 स्थानों पर पार्किंग हजारीबाग।

Ranchi News: साहेबगंज सड़क घोटाले में बड़ी कार्रवाई, 3 इंजीनियर सस्पेंड; रिटायर्ड अभियंता पर भी गिरेगी गाज

Ranchi News: साहेबगंज सड़क घोटाले में बड़ी कार्रवाई, 3 इंजीनियर सस्पेंड; रिटायर्ड अभियंता पर भी गिरेगी गाज रांची। झारखंड में सड़क निर्माण में अनियमितता के

Ranchi:JPSC नियुक्ति विवाद पर हाईकोर्ट में सुनवाई पूरी, फैसला सुरक्षित; सरकार के रद्दीकरण आदेश को चुनौती

JPSC नियुक्ति विवाद पर हाईकोर्ट में सुनवाई पूरी, फैसला सुरक्षित; सरकार के रद्दीकरण आदेश को चुनौती रांची। झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की ओर से

Chatra:-पंजाब तक फैला था अफीम तस्करी का नेटवर्क? चतरा में 2.5 किलो अफीम और ₹4 लाख के साथ चार गिरफ्तार

चतरा में 2.5 किलो अफीम के साथ चार तस्कर गिरफ्तार, चार लाख नकद बरामद पंजाब भेजने की तैयारी में थे आरोपी, छापेमारी के दौरान एक

Live Cricket

error: Content is protected !!