Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

गिद्धौर के प्रेम राणा ने किया झारखंड का नाम रोशन, TCAI की लेवल-1 अंपायरिंग परीक्षा में राज्य से हुए अकेले चयनित

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

गिद्धौर के प्रेम राणा ने किया झारखंड का नाम रोशन, TCAI की लेवल-1 अंपायरिंग परीक्षा में राज्य से हुए अकेले चयनित

नासिक में हुई राष्ट्रीय परीक्षा, देश के कई राज्यों से प्रतिभागियों ने लिया भाग

चतरा (गिद्धौर):-टेनिस क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ इंडिया (TCAI) द्वारा आयोजित लेवल-1 अंपायरिंग परीक्षा का आयोजन महाराष्ट्र के नासिक स्थित मीनाताई ठाकरे स्टेडियम में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस परीक्षा में झारखंड, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, बिहार, और मुंबई सहित देश के कई राज्यों से प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।इस परीक्षा में सभी प्रतिभागी सफल घोषित किए गए, लेकिन झारखंड से एकमात्र चयनित प्रतिभागी प्रेम राणा ने विशेष उपलब्धि हासिल कर राज्य और जिले का नाम रोशन किया है। प्रेम राणा चतरा जिला अंतर्गत गिद्धौर प्रखंड के निवासी हैं और स्वर्गीय कुलदीप राणा के पुत्र हैं।

खेल के प्रति समर्पण, अब राष्ट्रीय मान्यता

प्रेम राणा लंबे समय से खेलों से जुड़े रहे हैं और अब उनकी मेहनत और लगन को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली है। उन्होंने इस उपलब्धि का श्रेय अपने परिवार, खेल प्रेमियों, पत्रकार बंधुओं और विशेष रूप से चतरा जिला परिषद उपाध्यक्ष सह चतरा जिला एथलेटिक्स संघ के अध्यक्ष श्री ब्रजकिशोर तिवारी को दिया है, जिन्होंने हमेशा उनका हौसला बढ़ाया।

मुम्बई और झारखंड के संगठनों का रहा अहम सहयोग

इस सफलता के पीछे मुंबई और झारखंड के कई सामाजिक संगठनों का भी योगदान रहा।
इनमें शामिल हैं;

  • झारखंडवासी महाराष्ट्र सेवा संघ
  • मानव शक्ति दांगी फाउंडेशन
  • राणा विश्वकर्मा सेवा समिति
  • नव झारखंड फाउंडेशन
  • बिरसा मुंडा सेवा संघ
  • अनमोल शक्ति सेवा संघ

इसके अलावा शंभु मेहता, ललिता मेहता, आखिद खान, सुमन रजक, मिथलेश दांगी, रामचंद्र दांगी, बिनोद सहित कई लोगों ने नैतिक और सामाजिक सहयोग दिया।

TCAI अध्यक्ष और सचिव की उपस्थिति में हुई परीक्षा

परीक्षा के आयोजन में TCAI अध्यक्ष श्री कनहैया गुर्जर और सचिव श्रीमती मीनाक्षी गिरी सहित उनकी पूरी टीम की सक्रिय भूमिका रही। आयोजन को व्यवस्थित और निष्पक्ष रूप से संपन्न कराने के लिए प्रशासनिक और तकनीकी व्यवस्था उत्कृष्ट रही।इस उपलब्धि के बाद प्रेम राणा ने कहा,यह सफलता सिर्फ मेरी नहीं है, यह पूरे चतरा और झारखंड की जीत है। मैं हर उस व्यक्ति का आभारी हूँ, जिन्होंने मुझ पर विश्वास किया और साथ दिया।

Ashish Yadav

Author: Ashish Yadav

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

बड़कागांव थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह को बांधा गया परमात्म रक्षा सूत्र, बुराइयों से दूर रहने का दिया संदेश

बड़कागांव थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह को बांधा गया परमात्म रक्षा सूत्र, बुराइयों से दूर रहने का दिया संदेश ब्रह्माकुमारी सरिता ने कहा- सच्चा रक्षाबंधन

सिमरिया में अवैध हथियार और चोरी की 4 बाइक बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

सिमरिया में अवैध हथियार और चोरी की 4 बाइक बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार गुप्त सूचना पर पुलिस की छापेमारी, घर की तलाशी में कंट्रीमेड बंदूक

स्मार्ट विलेज दैहर को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग बदहाल, कीचड़ से भरा रास्ता बना मुसीबत

स्मार्ट विलेज दैहर को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग बदहाल, कीचड़ से भरा रास्ता बना मुसीबत दैहर पंचायत का मुख्य मार्ग जर्जर, स्कूली बच्चे फिसल कर

Chatra :ऑपरेशन भरोसा: चतरा पुलिस ने बरामद किए 18 गुम मोबाइल, वास्तविक धारकों को सौंपे

ऑपरेशन भरोसा: चतरा पुलिस ने बरामद किए 18 गुम मोबाइल, वास्तविक धारकों को सौंपे एक माह के विशेष अभियान में चतरा समेत अन्य जिलों से

Live Cricket

error: Content is protected !!