Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

गणतंत्र दिवस पर थाना परिसर में रील, इंस्पेक्टर सोनू चौधरी विवादों में

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

गणतंत्र दिवस पर थाना परिसर में रील, इंस्पेक्टर सोनू चौधरी विवादों में

पलामू जिले के हुसैनाबाद थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सोनू चौधरी एक सोशल मीडिया रील को लेकर विवादों में घिर गए हैं। गणतंत्र दिवस के अवसर पर थाना परिसर में वर्दी पहनकर पत्नी के साथ रील बनाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला तूल पकड़ता नजर आ रहा है।

थाना परिसर में वर्दी में बनाई गई रील

वायरल रील में इंस्पेक्टर सोनू चौधरी पुलिस यूनिफॉर्म में अपनी पत्नी को टोपी पहनाते हुए और डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह वीडियो थाना परिसर के अंदर बनाया गया, जिसे लेकर पुलिस की गरिमा, अनुशासन और नियमों के उल्लंघन पर सवाल खड़े हो गए हैं।

सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रियाएं

रील वायरल होते ही सोशल मीडिया पर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आईं। कई लोगों ने इसे ड्यूटी के दौरान अनुचित आचरण बताया, वहीं कुछ ने पुलिस नियमों के उल्लंघन का आरोप लगाया।

एसडीपीओ के नेतृत्व में जांच शुरू

मामले की गंभीरता को देखते हुए हुसैनाबाद एसडीपीओ मोहम्मद याकूब (आईपीएस) के नेतृत्व में जांच शुरू कर दी गई है। पलामू एसपी रीष्मा रमेशन ने पुष्टि करते हुए कहा कि थाना प्रभारी के खिलाफ जांच बैठा दी गई है। जांच में दोष पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

कौन हैं इंस्पेक्टर सोनू चौधरी

इंस्पेक्टर सोनू चौधरी वर्ष 2012 बैच के सब-इंस्पेक्टर रहे हैं। वर्ष 2024 में प्रमोशन के बाद इंस्पेक्टर बने। वर्तमान में वे हुसैनाबाद थाना प्रभारी के पद पर तैनात हैं। इससे पहले चैनपुर थाना में भी थानेदार रह चुके हैं।

संवेदनशील क्षेत्र में तैनाती

हुसैनाबाद क्षेत्र बिहार सीमा से सटे सोन नदी के किनारे स्थित है। यह इलाका पूर्व में नक्सली गतिविधियों और अन्य संवेदनशील मामलों के लिए जाना जाता रहा है। ऐसे क्षेत्र में तैनात अधिकारी के आचरण को लेकर पुलिस महकमे में विशेष सतर्कता बरती जाती है।

जांच रिपोर्ट के बाद होगी कार्रवाई

फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही यह तय होगा कि इंस्पेक्टर सोनू चौधरी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी या नहीं।

Ashish Yadav

Author: Ashish Yadav

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

Chatra:-पंजाब तक फैला था अफीम तस्करी का नेटवर्क? चतरा में 2.5 किलो अफीम और ₹4 लाख के साथ चार गिरफ्तार

चतरा में 2.5 किलो अफीम के साथ चार तस्कर गिरफ्तार, चार लाख नकद बरामद पंजाब भेजने की तैयारी में थे आरोपी, छापेमारी के दौरान एक

Hazaribagh:बेटी-दामाद की हत्या के मामले में आया फैसला, 6 दोषियों को आजीवन कारावास

इचाक दोहरे हत्याकांड में 6 दोषियों को उम्रकैद, अधिकतम 3 लाख रुपये जुर्माना UPSC की तैयारी के दौरान हुई थी राहुल और पूजा की मुलाकात,

चतरा में पिकअप से 950 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद, चालक और सहचालक फरार

‏चतरा में पिकअप से 950 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद, चालक और सहचालक फरार मुरही के बोरों के नीचे छिपाकर रखी गई थी शराब, पुलिस

Hazaribagh:24 घंटे में चोरी की ग्लैमर बाइक बरामद, एक गिरफ्तार बड़कागांव थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह की त्वरित कार्रवाई से मिली सफलता, आरोपी भेजा गया न्यायिक हिरासत में

24 घंटे में चोरी की ग्लैमर बाइक बरामद, एक गिरफ्तार बड़कागांव थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह की त्वरित कार्रवाई से मिली सफलता, आरोपी भेजा गया

Live Cricket

error: Content is protected !!