Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

खूंटी में डोभा में डूबने से दो मासूमों की मौत, गांव में पसरा मातम

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

खूंटी में डोभा में डूबने से दो मासूमों की मौत, गांव में पसरा मातम।
खेत के गड्ढे में नहाने गए थे बच्चे, सुरक्षा के अभाव में हुआ हादसा

खूंटी:- जिले के आजाद रोड बस्ती में रविवार दोपहर एक बेहद दर्दनाक हादसे में दो मासूम बच्चों की मौत हो गई। खेत के पास बने डोभा (जलसंचय गड्ढा) में नहाने के दौरान दोनों बच्चे गहरे पानी में डूब गए। मृतकों की पहचान 10 वर्षीय हमजा अंसारी (पिता मोहम्मद सुहेब अंसारी) और 11 वर्षीय शमद अंसारी (पिता मोहम्मद मुराद अंसारी) के रूप में हुई है। शमद के पिता वर्तमान में कतर में कार्यरत हैं।

खेलते-खेलते बन गया हादसा
जानकारी के मुताबिक, दोपहर करीब 1 बजे चार बच्चे महादेव मंडा क्षेत्र के निचले हिस्से में घूमने गए थे। खेत के पास पानी से भरे डोभे को देखकर हमजा और शमद नहाने के लिए उसमें उतर गए। लेकिन पानी गहरा होने के कारण दोनों डूबने लगे। साथ मौजूद फैजान अंसारी और फैजल अंसारी ने घबराकर घर जाकर परिजनों को सूचना दी।

समय पर नहीं मिल सकी मदद
परिजन तुरंत मौके पर पहुंचे और बच्चों को बाहर निकालकर अस्पताल ले गए, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। डॉक्टरों ने जांच के बाद दोनों बच्चों को मृत घोषित कर दिया।

लापरवाही बना हादसे की वजह
स्थानीय लोगों का कहना है कि यह गड्ढा खेत में जल संचय के लिए खोदा गया था, लेकिन इसके चारों ओर कोई सुरक्षा घेरा या चेतावनी बोर्ड नहीं लगाया गया था। यह लापरवाही हादसे की बड़ी वजह बनी।

पुलिस ने पूरी की कानूनी प्रक्रिया
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की और शवों को परिजनों को सौंप दिया। घटना के बाद पूरे गांव में शोक और स्तब्धता का माहौल है।

Ashish Yadav

Author: Ashish Yadav

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

Hazaribagh :बड़कागांव में ब्राउन शुगर के अवैध कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार, पांच तस्कर गिरफ्तार,11 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद

बड़कागांव में ब्राउन शुगर के अवैध कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार, पांच तस्कर गिरफ्तार,11 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद कदमाडीह पुल के पास पुलिस ने

Hazaribagh :हजारीबाग में पुलिस और राहुल दुबे गैंग के बीच मुठभेड़ की सूचना, डाटोखुर्द में मचा हड़कंप

हजारीबाग में पुलिस और राहुल दुबे गैंग के बीच मुठभेड़ की सूचना, डाटोखुर्द में मचा हड़कंप हजारीबाग:- जिले के कटकमसांडी थाना क्षेत्र अंतर्गत डाटोखुर्द में

Chatra:पोस्ता की खेती छोड़ें, बच्चों का भविष्य संवारें… मड़वा गांव पहुंचे चतरा SP अनिमेष नैथानी, ग्रामीणों से किया सीधा संवाद

पोस्ता की खेती छोड़ें, बच्चों का भविष्य संवारें… मड़वा गांव पहुंचे चतरा SP अनिमेष नैथानी, ग्रामीणों से किया सीधा संवाद SP की ग्रामीणों से दो

Chatra:पत्थलगड्डा में चोरों का आतंक! शिक्षक और झामुमो प्रखंड अध्यक्ष के घर लाखों की चोरी, नकदी-गहने समेत जरूरी दस्तावेज ले उड़े चोर

पत्थलगड्डा में चोरों का आतंक! शिक्षक और झामुमो प्रखंड अध्यक्ष के घर लाखों की चोरी, नकदी-गहने समेत जरूरी दस्तावेज ले उड़े चोर  छठ मनाने गया

Live Cricket

error: Content is protected !!