Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

खपरियावा पंचायत में सड़क जर्जर, पैदल चलना हुआ मुश्किल

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

खपरियावा पंचायत में सड़क जर्जर, पैदल चलना हुआ मुश्किल

मुखिया ने अधिकारियों से की तत्काल मरम्मत की मांग

हजारीबाग:कटकमदाग प्रखंड अंतर्गत खपरियावा पंचायत की मुख्य सड़क बदहाली की मार झेल रही है। एनएच-33 से नमन विद्या स्कूल होते हुए नर्सिंगस्थान मुख्य पथ तक सड़क की स्थिति अत्यंत जर्जर हो चुकी है। जगह-जगह टूट-फूट, बड़े गड्ढे और कीचड़ के कारण राहगीरों का पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। बरसात के दौरान हालात और भी भयावह हो जाते हैं, जिससे आम नागरिकों के साथ-साथ स्कूली बच्चों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है।

तीन स्कूल प्रभावित, अभिभावक चिंतित

इस मार्ग पर तीन प्रमुख विद्यालय स्थित हैं, जिनमें प्रतिदिन सैकड़ों छात्र-छात्राओं का आवागमन होता है। अभिभावकों ने बच्चों की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता व्यक्त की है।स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय से सड़क मरम्मत की मांग की जा रही है, लेकिन संबंधित विभागों की ओर से अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।

नरसिंह मेला से बढ़ेगी समस्या

उल्लेखनीय है कि आगामी 5 नवंबर को कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर प्रसिद्ध नरसिंह मेला का आयोजन होना है। इस मेले में प्रतिवर्ष हजारों श्रद्धालु इसी मार्ग से पहुंचते हैं। सड़क की वर्तमान स्थिति को देखते हुए आवागमन में गंभीर बाधा और दुर्घटना की आशंका बढ़ गई है।

मुखिया ने अधिकारियों को भेजा आवेदन

परिस्थिति को गंभीरता से लेते हुए खपरियावा पंचायत के मुखिया राजेश गुप्ता ने हजारीबाग सांसद, सदर विधायक, उपायुक्त, उप विकास आयुक्त एवं नगर आयुक्त हजारीबाग को लिखित आवेदन भेजकर सड़क की शीघ्र मरम्मत की मांग की है। उन्होंने कहा कि यदि जल्द पहल नहीं की गई, तो श्रद्धालुओं व आम जनता को भारी असुविधा और जोखिम का सामना करना पड़ेगा।

Ashish Yadav

Author: Ashish Yadav

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

हजारीबाग पुलिस की बड़ी पहल: 65 गुम मोबाइल बरामद, असली धारकों को सौंपे गए फोन

हजारीबाग पुलिस की बड़ी पहल: 65 गुम मोबाइल बरामद, असली धारकों को सौंपे गए फोन CEIR पोर्टल के जरिए पुलिस ने बरामद किए गुम मोबाइल,

अवैध कोयला कारोबार पर CISF का बड़ा प्रहार, 256.71 टन अवैध कोयला बरामद 50 किलोमीटर दूर दुर्गम वन क्षेत्र में

अवैध कोयला कारोबार पर CISF का बड़ा प्रहार, 256.71 टन अवैध कोयला बरामद 50 किलोमीटर दूर दुर्गम वन क्षेत्र में चला करीब 13 घंटे का

Live Cricket

error: Content is protected !!