Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

क्या 2027 वर्ल्ड कप खेल पाएंगे रोहित और कोहली? BCCI लेगा बड़ा फैसला!

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

क्या 2027 वर्ल्ड कप खेल पाएंगे रोहित और कोहली? BCCI लेगा बड़ा फैसला!

नई दिल्ली – भारत के दो सबसे बड़े क्रिकेट सितारों, विराट कोहली और रोहित शर्मा, अब सिर्फ वनडे क्रिकेट तक सीमित रह गए हैं। T20 और टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कहने के बाद अब सबकी निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि क्या ये दोनों दिग्गज 2027 वर्ल्ड कप का हिस्सा होंगे या नहीं?BCCI इस मुद्दे पर जल्द ही ‘सीरियस डिस्कशन’ करने जा रहा है। बोर्ड के सूत्रों ने स्पष्ट किया है कि कोहली और रोहित के वनडे भविष्य को लेकर बात होगी, क्योंकि 2027 का वनडे वर्ल्ड कप अब भी दो साल से ज्यादा दूर है – लेकिन दोनों खिलाड़ी तब तक 38 और 40 साल के हो चुके होंगे।

क्या कहा BCCI सूत्रों ने?

“कोहली और रोहित ने भारतीय क्रिकेट को बहुत कुछ दिया है, लेकिन हमें एक स्पष्ट योजना के साथ आगे बढ़ना होगा। हमें युवाओं को मौका देना शुरू करना होगा, ताकि 2027 तक एक मजबूत और संतुलित टीम तैयार हो सके।”

रोहित का रिटायरमेंट प्लान

हाल ही में ICC को दिए इंटरव्यू में रोहित शर्मा ने कहा कि उन्होंने 2027 वर्ल्ड कप को लेकर अपने विकल्प खुले रखे हैं।“अभी ये कहना कठिन है कि मैं खेलूंगा या नहीं, लेकिन मैंने कोई दरवाज़ा बंद नहीं किया है। ये सब मेरी फॉर्म और फिटनेस पर निर्भर करेगा।”

कब एक्शन में दिखेंगे दोनों सितारे?

विराट कोहली और रोहित शर्मा आखिरी बार IPL 2025 में नजर आए थे। भारत की अगली वनडे सीरीज़ अक्टूबर में ऑस्ट्रेलिया और नवंबर में साउथ अफ्रीका के खिलाफ है। इन सीरीजों में इन दोनों की वापसी लगभग तय मानी जा रही है – और यहीं से 2027 वर्ल्ड कप के लिए उनके चयन की दिशा भी तय होगी।रोहित और कोहली के पास अब खुद को साबित करने के सीमित मौके हैं। दोनों अगर फिट और फॉर्म में रहे, तो BCCI शायद उन्हें आखिरी बार वनडे वर्ल्ड कप में खेलने का मौका दे। लेकिन अगर बोर्ड युवाओं पर दांव खेलता है, तो 2027 से पहले इन दिग्गजों का करियर भी समाप्त हो सकता है।

Ashish Yadav

Author: Ashish Yadav

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

Chatra:-पंजाब तक फैला था अफीम तस्करी का नेटवर्क? चतरा में 2.5 किलो अफीम और ₹4 लाख के साथ चार गिरफ्तार

चतरा में 2.5 किलो अफीम के साथ चार तस्कर गिरफ्तार, चार लाख नकद बरामद पंजाब भेजने की तैयारी में थे आरोपी, छापेमारी के दौरान एक

Hazaribagh:बेटी-दामाद की हत्या के मामले में आया फैसला, 6 दोषियों को आजीवन कारावास

इचाक दोहरे हत्याकांड में 6 दोषियों को उम्रकैद, अधिकतम 3 लाख रुपये जुर्माना UPSC की तैयारी के दौरान हुई थी राहुल और पूजा की मुलाकात,

चतरा में पिकअप से 950 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद, चालक और सहचालक फरार

‏चतरा में पिकअप से 950 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद, चालक और सहचालक फरार मुरही के बोरों के नीचे छिपाकर रखी गई थी शराब, पुलिस

Hazaribagh:24 घंटे में चोरी की ग्लैमर बाइक बरामद, एक गिरफ्तार बड़कागांव थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह की त्वरित कार्रवाई से मिली सफलता, आरोपी भेजा गया न्यायिक हिरासत में

24 घंटे में चोरी की ग्लैमर बाइक बरामद, एक गिरफ्तार बड़कागांव थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह की त्वरित कार्रवाई से मिली सफलता, आरोपी भेजा गया

Live Cricket

error: Content is protected !!