Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

केरेडारी में बिजली विभाग की लापरवाही ने ली एक जान – लाइनमैन उदय कुमार की पोल पर करंट लगने से मौत

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

केरेडारी में बिजली विभाग की लापरवाही ने ली एक जान – लाइनमैन उदय कुमार की पोल पर करंट लगने से मौत

हजारीबाग:-केरेडारी प्रखंड अंतर्गत डामहाबागी बिजली सब स्टेशन में रविवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें लाइनमैन ऑपरेटर उदय कुमार की काम के दौरान करंट लगने से मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि टंडवा लाइन जोड़ने के दौरान अचानक बिजली आपूर्ति चालू हो गई, जिससे पोल पर काम कर रहे उदय कुमार को जोरदार करंट लगा।

मौके पर ही गई जान, विभागीय लापरवाही पर उठे सवाल

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार लाइन पर कार्य से पूर्व बिजली कट ऑफ नहीं की गई थी, जो इस हादसे का मुख्य कारण माना जा रहा है। बिजली विभाग की लापरवाही से एक जान चली गई, जिससे परिजन और स्थानीय ग्रामीणों में भारी आक्रोश है।

परिजन और ग्रामीणों का आक्रोश, मुआवजे की मांग

घटना की सूचना मिलते ही परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और बिजली विभाग के अधिकारियों को जमकर कोसा। स्थानीय लोगों ने मृतक के परिजनों को मुआवजा और सरकारी नौकरी देने की मांग की है।

सरकारी चुप्पी, जिम्मेदार कौन?

इस हादसे ने एक बार फिर बिजली विभाग की कार्यप्रणाली और सुरक्षा मानकों की पोल खोल दी है। अभी तक किसी जिम्मेदार अधिकारी का बयान सामने नहीं आया है। सवाल यह उठता है कि कार्यस्थल पर सेफ्टी प्रोटोकॉल क्यों नहीं अपनाए गए?

Ashish Yadav

Author: Ashish Yadav

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

Hazaribagh: आरोग्यम नर्सिंग संस्थान की खास महल जमीन पर प्रशासन सख्त, निर्माण रोकने का आदेश; लीज के दस्तावेज तलब

Hazaribagh News: आरोग्यम नर्सिंग संस्थान की खास महल जमीन पर प्रशासन सख्त, निर्माण रोकने का आदेश; लीज के दस्तावेज तलब 2008 के बाद लीज नवीनीकरण

Chatra :आम्रपाली कोल परियोजना में मजदूरी भुगतान पर सवाल, NCC कंपनी पर 541 रुपये प्रतिदिन देने का आरोप

आम्रपाली कोल परियोजना में मजदूरी भुगतान पर सवाल, NCC कंपनी पर 541 रुपये प्रतिदिन देने का आरोप टेंडर की शर्तों के अनुसार मजदूरी नहीं मिलने

Hazaribagh News: दुर्गा पूजा को लेकर पुलिस अलर्ट, SP ने पूजा पंडालों का किया औचक निरीक्षण; 25 जगह ड्रॉपगेट और 8 स्थानों पर पार्किंग

Hazaribagh News: दुर्गा पूजा को लेकर पुलिस अलर्ट, SP ने पूजा पंडालों का किया औचक निरीक्षण; 25 जगह ड्रॉपगेट और 8 स्थानों पर पार्किंग हजारीबाग।

Ranchi News: साहेबगंज सड़क घोटाले में बड़ी कार्रवाई, 3 इंजीनियर सस्पेंड; रिटायर्ड अभियंता पर भी गिरेगी गाज

Ranchi News: साहेबगंज सड़क घोटाले में बड़ी कार्रवाई, 3 इंजीनियर सस्पेंड; रिटायर्ड अभियंता पर भी गिरेगी गाज रांची। झारखंड में सड़क निर्माण में अनियमितता के

Live Cricket

error: Content is protected !!