Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री के खिलाफ रांची में FIR दर्ज!

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री के खिलाफ रांची में FIR दर्ज!

रांची :-BJP नेता अनिल टाइगर की हत्या के विरोध में 27 मार्च को रांची बंद के दौरान सरकारी कार्यों में बाधा डालने और पुलिस के साथ झगड़ा करने के आरोप में केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ सहित आठ लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है। इस मामले में रांची के पंडरा ओपी प्रभारी सब इंस्पेक्टर मनीष कुमार की लिखित शिकायत पर यह कार्रवाई की गई है। आरोपियों पर सरकारी काम में रुकावट डालने और पुलिसकर्मियों के साथ धक्का-मुक्की करने का आरोप लगाया गया है।

बताते चले कि 26 मार्च को रांची के कांके चौक पर BJP नेता अनिल टाइगर की हत्या के विरोध में BJP ने अगले दिन रांची बंद का आह्वान किया था। इस बंद के दौरान BJP नेताओं और कार्यकर्ताओं ने राजधानी के विभिन्न स्थानों पर विरोध प्रदर्शन किया, जिसमें कानून व्यवस्था को लेकर अपनी आवाज उठाई. BJP के नेता और केंद्रीय मंत्री संजय सेठ भी सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन में शामिल हुए, लेकिन प्रदर्शन के दौरान सरकारी कार्यों में बाधा डालने के आरोप में उनके खिलाफ मामला दर्ज हुआ है।पंडरा ओपी प्रभारी सब इंस्पेक्टर मनीष कुमार की शिकायत पर नामजद आरोपियों में ललित ओझा, कुमुद झा, बैजू सोनी, सत्यनारायण सिंह, प्रदीप ओझा, धर्मेंद्र साहू और अशोक यादव सहित अन्य अज्ञात आरोपी शामिल हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और जल्द ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Ashish Yadav

Author: Ashish Yadav

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

Hazaribagh: आरोग्यम नर्सिंग संस्थान की खास महल जमीन पर प्रशासन सख्त, निर्माण रोकने का आदेश; लीज के दस्तावेज तलब

Hazaribagh News: आरोग्यम नर्सिंग संस्थान की खास महल जमीन पर प्रशासन सख्त, निर्माण रोकने का आदेश; लीज के दस्तावेज तलब 2008 के बाद लीज नवीनीकरण

Chatra :आम्रपाली कोल परियोजना में मजदूरी भुगतान पर सवाल, NCC कंपनी पर 541 रुपये प्रतिदिन देने का आरोप

आम्रपाली कोल परियोजना में मजदूरी भुगतान पर सवाल, NCC कंपनी पर 541 रुपये प्रतिदिन देने का आरोप टेंडर की शर्तों के अनुसार मजदूरी नहीं मिलने

Hazaribagh News: दुर्गा पूजा को लेकर पुलिस अलर्ट, SP ने पूजा पंडालों का किया औचक निरीक्षण; 25 जगह ड्रॉपगेट और 8 स्थानों पर पार्किंग

Hazaribagh News: दुर्गा पूजा को लेकर पुलिस अलर्ट, SP ने पूजा पंडालों का किया औचक निरीक्षण; 25 जगह ड्रॉपगेट और 8 स्थानों पर पार्किंग हजारीबाग।

Ranchi News: साहेबगंज सड़क घोटाले में बड़ी कार्रवाई, 3 इंजीनियर सस्पेंड; रिटायर्ड अभियंता पर भी गिरेगी गाज

Ranchi News: साहेबगंज सड़क घोटाले में बड़ी कार्रवाई, 3 इंजीनियर सस्पेंड; रिटायर्ड अभियंता पर भी गिरेगी गाज रांची। झारखंड में सड़क निर्माण में अनियमितता के

Live Cricket

error: Content is protected !!