कटकमसांडी पुलिस ने बरामद किए दो मोबाइल, मालिकों को सौंपे
कटकमसांडी: कटकमसांडी थाना पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दो खोए हुए मोबाइल फोन बरामद कर उन्हें उनके वास्तविक मालिकों को सौंप दिया। रविवार को थाना परिसर में थाना प्रभारी शिवम गुप्ता ने दोनों मोबाइल धारकों को बुलाकर विधिवत सत्यापन के बाद मोबाइल वापस किए।
जानकारी के अनुसार, रितिक कुमार (गोविंदपुर, थाना पेलावल) एवं फैज अहमद (रहमत नगर, थाना पेलावल) का मोबाइल कुछ दिनों पूर्व खो गया था, जिसके बाद दोनों काफी परेशान थे।
मामले की सूचना मिलने पर पुलिस ने तकनीकी जांच और मोबाइल ट्रैकिंग के माध्यम से दोनों फोन को बरामद किया।थाना प्रभारी शिवम गुप्ता ने लोगों से अपील की कि मोबाइल खोने या चोरी होने की स्थिति में तुरंत थाने में सूचना दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके। साथ ही मोबाइल को सुरक्षित रखने और आवश्यक सुरक्षा फीचर्स का उपयोग करने की भी सलाह दी।