Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

कटकमसांडी थाना क्षेत्र में विवाहिता ने लगाई फांसी, मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर लगाए गंभीर आरोप

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

कटकमसांडी थाना क्षेत्र में विवाहिता ने लगाई फांसी, मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर लगाए गंभीर आरोप

कटकमसांडी,हजारीबाग:कटकमसांडी थाना क्षेत्र के लुपुंग गांव में मंगलवार देर शाम एक विवाहिता द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान सरिता देवी के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।बताया जा रहा है कि मंगलवार की शाम सरिता देवी अपने घर में अकेली थी। इसी दौरान उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जब परिजनों को इसकी जानकारी मिली तो घर में कोहराम मच गया। ग्रामीणों की सूचना पर कटकमसांडी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू की।घटना के बाद मृतका के मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। मायके वालों का कहना है कि सरिता देवी को ससुराल में लगातार मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाता था, जिससे परेशान होकर उसने यह कदम उठाया। उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल, हजारीबाग के पोस्टमार्टम हाउस में सुरक्षित रखवाया है, जहां आज पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा।इस संबंध में कटकमसांडी थाना पुलिस का कहना है कि मामला दर्ज कर लिया गया है और सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट एवं परिजनों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।घटना के बाद से गांव में शोक और तनाव का माहौल बना हुआ है।

Ashish Yadav

Author: Ashish Yadav

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

हजारीबाग पुलिस की बड़ी पहल: 65 गुम मोबाइल बरामद, असली धारकों को सौंपे गए फोन

हजारीबाग पुलिस की बड़ी पहल: 65 गुम मोबाइल बरामद, असली धारकों को सौंपे गए फोन CEIR पोर्टल के जरिए पुलिस ने बरामद किए गुम मोबाइल,

अवैध कोयला कारोबार पर CISF का बड़ा प्रहार, 256.71 टन अवैध कोयला बरामद 50 किलोमीटर दूर दुर्गम वन क्षेत्र में

अवैध कोयला कारोबार पर CISF का बड़ा प्रहार, 256.71 टन अवैध कोयला बरामद 50 किलोमीटर दूर दुर्गम वन क्षेत्र में चला करीब 13 घंटे का

Live Cricket

error: Content is protected !!