Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

कटकमदाग थाना प्रभारी सरोज सिंह चौधरी को पुलिस अधीक्षक अमन कुमार ने किया सम्मानित

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

कटकमदाग थाना प्रभारी सरोज सिंह चौधरी को पुलिस अधीक्षक अमन कुमार ने किया सम्मानित

बरही बैंक डकैती मामले में वाराणसी से तीन आरोपी गिरफ्तार, सोना-नकदी बरामद

हजारीबाग: बरही बैंक डकैती कांड के सफल उद्भेदन में अहम भूमिका निभाने वाले कटकमदाग थाना प्रभारी सरोज सिंह चौधरी को सम्मानित किया गया है। पुलिस अधीक्षक अमन कुमार ने उनकी सराहनीय कार्यशैली एवं त्वरित कार्रवाई की प्रशंसा करते हुए सम्मानित किया।

जानकारी के अनुसार बरही बैंक डकैती मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए वाराणसी से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के पास से 912 ग्राम सोना, 20 लाख रुपये नकद एवं एक स्कॉर्पियो वाहन बरामद किया गया है।

पुलिस द्वारा की गई इस कार्रवाई को मामले के उद्भेदन में बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। जांच एवं छापेमारी अभियान के दौरान तकनीकी अनुसंधान एवं पुलिस टीम की सक्रियता से आरोपियों तक पहुंचने में सफलता मिली।

पुलिस अधीक्षक अमन कुमार ने कहा कि बरही बैंक डकैती मामले में पुलिस टीम ने बेहतर समन्वय एवं तत्परता के साथ कार्य किया, जिसके परिणामस्वरूप आरोपियों की गिरफ्तारी संभव हो सकी। उन्होंने पूर्व थाना प्रभारी सरोज सिंह चौधरी के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि उनकी सक्रिय भूमिका और नेतृत्व से जांच को सही दिशा मिली।

इस कार्रवाई के बाद पुलिस विभाग में खुशी का माहौल है। अधिकारियों ने कहा कि जिले में अपराध नियंत्रण एवं अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी इसी तरह जारी रहेगा।

Ashish Yadav

Author: Ashish Yadav

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

Chatra:-पंजाब तक फैला था अफीम तस्करी का नेटवर्क? चतरा में 2.5 किलो अफीम और ₹4 लाख के साथ चार गिरफ्तार

चतरा में 2.5 किलो अफीम के साथ चार तस्कर गिरफ्तार, चार लाख नकद बरामद पंजाब भेजने की तैयारी में थे आरोपी, छापेमारी के दौरान एक

Hazaribagh:बेटी-दामाद की हत्या के मामले में आया फैसला, 6 दोषियों को आजीवन कारावास

इचाक दोहरे हत्याकांड में 6 दोषियों को उम्रकैद, अधिकतम 3 लाख रुपये जुर्माना UPSC की तैयारी के दौरान हुई थी राहुल और पूजा की मुलाकात,

चतरा में पिकअप से 950 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद, चालक और सहचालक फरार

‏चतरा में पिकअप से 950 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद, चालक और सहचालक फरार मुरही के बोरों के नीचे छिपाकर रखी गई थी शराब, पुलिस

Hazaribagh:24 घंटे में चोरी की ग्लैमर बाइक बरामद, एक गिरफ्तार बड़कागांव थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह की त्वरित कार्रवाई से मिली सफलता, आरोपी भेजा गया न्यायिक हिरासत में

24 घंटे में चोरी की ग्लैमर बाइक बरामद, एक गिरफ्तार बड़कागांव थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह की त्वरित कार्रवाई से मिली सफलता, आरोपी भेजा गया

Live Cricket

error: Content is protected !!