एसपी आवास पर होली का रंगारंग जश्न, पुलिस महकमा रंगों में सराबोर
हजारीबाग:हजारीबाग में पुलिस कप्तान अंजनी अंजन के आवास पर होली का उत्सव पूरे उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। एसपी कोठी में आयोजित इस कार्यक्रम में जिले भर के डीएसपी, सभी थानाध्यक्ष,अधिकारी और पुलिस बल के जवान शामिल हुए।होली मिलन समारोह के दौरान अधिकारियों और जवानों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दीं।पारंपरिक गीत-संगीत और आपसी सौहार्द के माहौल में पूरा परिसर रंगों से सराबोर नजर आया।इस अवसर पर एसपी अंजनी अंजन ने सभी पुलिसकर्मियों को होली की शुभकामनाएं देते हुए आपसी एकता और टीम भावना के साथ कर्तव्य निभाने का संदेश दिया।कार्यक्रम में वरिष्ठ अधिकारी कुणाल समेत समस्त पुलिस बल की मौजूदगी से माहौल और भी उत्साहित रहा।होली के इस आयोजन ने पुलिस परिवार के बीच आपसी समन्वय और भाईचारे को और मजबूत किया।
Author: Ashish Yadav
खबर वही जो सबको रखे आगे













